इकोनॉमिक सर्वे से पहले मोदी का संबोधन:कहा- भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच समझौता भारत के मैन्यूफैक्चरर के लिए अपनी क्षमताएं बढ़ाने का अवसर

Jan 29, 2026 - 11:01
 0  0
इकोनॉमिक सर्वे से पहले मोदी का संबोधन:कहा- भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच समझौता भारत के मैन्यूफैक्चरर के लिए अपनी क्षमताएं बढ़ाने का अवसर
18वीं लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन पीएम मोदी ने कहा, 'वित्त मंत्री निर्मलाजी देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं जो लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी। इस सत्र का प्रारंभ बहुत ही पॉजिटिव नोट पर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, ‘आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत आशा की किरण और आकर्षण का केंद्र बना है। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच समझौता हुआ है। मुझे विश्वास है कि भारत के जो मैन्यूफैक्चरर है, ये अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए इस अवसर का इस्तेमाल करेंगे।’ आज भी हंगामा होने के आसार संसद के बजट सत्र में आज भी हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष ने पिछले दो सत्रों (मानसून और शीतकालीन) में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा और MGNREGA स्कीम की जगह आए VB-G RAM G कानून का विरोध करते हुए हंगामा किया था। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष इस सेशन में भी SIR, VB-G RAM G कानून समेत भारत पर US द्वारा लगाए गए टैरिफ, फॉरेन पॉलिसी, एयर पॉल्यूशन का मुद्दा, इकोनॉमी, टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर बैन जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग करेगा। सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0