ईरान और अमेरिका दोनों का दावा- जंग हम जीते:ट्रम्प बोले- दुश्मन की नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस खत्म; ईरान बोला- दुश्मनों में फूट पड़ी

Mar 21, 2026 - 12:40
 0  1
ईरान और अमेरिका दोनों का दावा- जंग हम जीते:ट्रम्प बोले- दुश्मन की नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस खत्म; ईरान बोला- दुश्मनों में फूट पड़ी
इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग को 22 दिन हो गए हैं। इस बीच ईरान और अमेरिका दोनों जीत का दावा कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा, ‘मुझे लगता है हम जीत चुके हैं। हमने उनकी नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस सब खत्म कर दिए हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ईरान के साथ सीजफायर नहीं करेगा। उन्होने कहा, ‘बातचीत हो सकती है, लेकिन लड़ाई रोकने का इरादा नहीं है।’ ट्रम्प ने कहा, ‘जब आप दूसरे पक्ष को पूरी तरह तबाह कर रहे होते हैं, तब सीजफायर नहीं किया जाता।’ ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक खत्म कर दिया है। दूसरी ओर ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग में दुश्मन की हार हुई है। लिखित संदेश में खामेनेई ने कहा, ‘ईरानी जनता की एकता की वजह से दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और उसके खेमे में ही दरार पड़ गई है।’ ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ कागजी शेर है। ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुला रखने के लिए सैन्य मदद देना आसान है, लेकिन सहयोगी देश इसमें भी पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत आसान सैन्य कदम है, जिसमें बहुत कम जोखिम है, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। कायर हैं, और हम इसे याद रखेंगे।” ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0