ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला:एक भारतीय की मौत; भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत

Mar 12, 2026 - 12:02
 0  1
ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला:एक भारतीय की मौत; भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 13वां दिन हैं। ईरान ने बुधवार रात फारस की खाड़ी में 'सेफसी विष्णु' नाम के एक अमेरिकी तेल टैंकर (जहाज) पर हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक हमले में आत्मघाती नाव (सुसाइड बोट) का इस्तेमाल किया गया। जहाज पर मौजूद बाकी 27 लोग सुरक्षित बचा लिए गए। ये जहाज मार्शल आइलैंड के झंडे के तहत चल रहा था। फिलहाल मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं न्यूज ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की इजाजत दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वे जहाज जो अमेरिका-इजराइल के फायदे से जुड़े नहीं हैं, उन्हें इस रास्ते से गुजरने दिया जाएगा। इसी वजह से भारतीय जहाजों को फिलहाल सुरक्षित रास्ता दिया गया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0