उदयपुर में 70 फीट ऊंचाई पर फंसे टूरिस्ट:जिप लाइन के बीच ढाई मिनट तक हवा में लटकते रहे, गुजरात से आए थे 4 दोस्त

Jun 20, 2026 - 13:34
 0  1
उदयपुर में 70 फीट ऊंचाई पर फंसे टूरिस्ट:जिप लाइन के बीच ढाई मिनट तक हवा में लटकते रहे, गुजरात से आए थे 4 दोस्त
उदयपुर में जिप लाइन राइड के दौरान दो टूरिस्ट 70 फीट ऊंचाई पर फंस गए। नीचे सड़क पर वाहन गुजर रहे थे। यह देख दोनों की सांसें अटक गईं। जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। पहले से वहां मौजूद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ढाई मिनट में दोनों का सुरक्षित वापस ले आई। मामला पिछोला झील के किनारे का बुधवार शाम 6 बजे का है। इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें जिप लाइन के बीच में टूरिस्ट लटके नजर आ रहे हैं। पर्यटक गुजरात के रहने वाले थे। संचालक कहना है कि अचानक मौसम बदलने और तेज हवा के कारण ऐसा हुआ। भास्कर टीम गुरुवार को जिप लाइन गई और पूरा मामला जाना। संचालक ने मॉकड्रिल भी करवाकर दिखाई कि किस तरह राइडर को जिप लाइन में भेजा जाता है और कैसे राइडर के फंसने पर रेस्क्यू किया जाता है। गुजरात से आए थे चार दोस्त पिछोला झील के पास रोप-वे के सामने दूधतलाई स्थित जिप लाइन है। इसके संचालक शरद अग्रवाल ने बताया- दीनदयाल पार्क से माणिक्यलाल वर्मा पार्क के बीच जिप लाइन राइड करवाते हैं। इस राइड की कुल दूरी 630 मीटर है, जिसे पार करने में केवल 45 सेकेंड लगते हैं। संचालक ने बताया- बुधवार शाम को गुजरात के चार पर्यटक सुनील,अल्पेश,ऋत्विक और सुमित जिप लाइन राइड करने आए थे। तेज हवा चलने पर फंसे दीनदयाल पार्क से दो-दो के समूह में दोस्त जिप लाइन पर सवार हुए थे। एक ग्रुप को जिप लाइन के दूसरे छोर माणिक्यलाल वर्मा पार्क पहुंचना था। इससे करीब 20 मीटर पहले ही अचानक तेज हवा चलने लगी। जिससे वे जिप लाइन के बीच में अटक गए। इससे दोनों घबरा गए और जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। इसके बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य उनके पास पहुंचे और ढाई मिनट में दोनों को रेस्क्यू कर दीनदयाल पार्क वाले प्वाइंट पर वापस लेकर आए। अग्रवाल ने बताया कि ऐसी स्थिती में हमारी रेस्क्यू टीम हमेशा अलर्ट रहती है और राइडर के पास पहुंचकर पास वाले पॉंइट पर रेस्क्यू कर लेकर जाती है। भास्कर टीम जिप लाइन गई इस दौरान संचालक ने मॉकड्रिल भी करवाकर दिखाई। देखिए-मॉकड्रिल के PHOTO…. अब- जानिए जिप लाइन के बारे में…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0