कोस्ट गार्ड ने राइफल से खुद को उड़ाया, हालत नाजुक:गांधीनगर में कोस्ट गार्ड ऑफिसर्स मेस में हुई घटना,नाश्ता करने बैठा था जवान

Jul 2, 2026 - 00:15
 0  0
कोस्ट गार्ड ने राइफल से खुद को उड़ाया, हालत नाजुक:गांधीनगर में कोस्ट गार्ड ऑफिसर्स मेस में हुई घटना,नाश्ता करने बैठा था जवान
गुजरात की राजधानी गांधीनगर के सेक्टर-1 स्थित गायत्री मंदिर के पास इंडियन कोस्ट गार्ड ऑफिसर्स मेस में रविवार सुबह 43 वर्षीय कोस्ट गार्ड के जवान ने अज्ञात कारणों से राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में जवान को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जवान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल रेफर किया गया है। ऑफिस से भी कोई दिक्कत नहीं थी सूत्रों ने बताया कि जवान को कार्यालय की ओर से किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं दी जा रही थी। घटना के बाद जवान की पत्नी भी बेहोशी की हालत में है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू की। 43 वर्षीय हसमुख चतुर प्रजापति गांधीनगर के पास लेकावाडा गांव निवासी हैं। घरेलू विवाद की आशंका पुलिस ने बताया कि कोस्ट गार्ड हसमुख की पोस्टिंग लेकावाडा में थी। वह रविवार सुबह ड्यूटी पर मौजूद था और मेस में नाश्ता करने आया था, तभी किसी कारणवश अपनी राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्राथमिक रूप से यह घरेलू कलह का मामला लग रहा है। जांच जारी है। ------------------------- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दादा के हाथ से पोते को खींच ले गई शेरनी:दादा की उंगली पकड़कर दूध लेने जा रहा था बच्चा, 1 किमी दूर मिला शव अमरेली जिले में खांभा तालुका के चतुरी गांव में रात को शेरनी ने 5 साल के बच्चे को दादा के हाथों से झपटकर मौत के घाट उतार दिया। अमरेली में एक महीने में शेर के हमले की तीसरी घटना हुई। 5 वर्षीय जियान देवकुंभाई सीधा रात में दादा की उंगली पकड़कर दूध लेने जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0