जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में तापमान माइनस 7°:नेशनल हाईवे और 1300 से ज्यादा रास्ते बंद; यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Jan 25, 2026 - 12:13
 0  0
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में तापमान माइनस 7°:नेशनल हाईवे और 1300 से ज्यादा रास्ते बंद; यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर की भद्रवाह घाटी में लंबे इंतजार के इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर और बटोटे में भी इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हिमाचल में बर्फबारी से तापमान और गिर गया है। यहां कुसुमकेरी का तापमान माइनस 7°C रहा। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी के कारण 1291 सड़कें बंद हैं। बर्फ हटाने के लिए 385 मशीनें लगाई हैं। हिमाचल और कश्मीर में 1300 से ज्यादा सड़कों पर से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। तापमान में 5-6°C तक की गिरावट आने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने 25 जनवरी को प्रदेश के 7 जिलों में पाला पड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 0.8°C रहा। रक्षा मंत्रालय के डिफेंस जियोमैट्रिक्स रिसर्च एस्टैबलिशमेंट (DGRE) ने उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण पांच जिलों के लिए अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का हाई अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में आज शाम 5 बजे तक हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में बारिश के बाद हवा में सुधार हुआ। रविवार सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 दर्ज किया गया। हालांकि मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें... मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0