तीन दिन गुजरात में रहेंगे PM मोदी:सोमनाथ के उसी मैदान पर करेंगे सभा, जहां 14 साल पहले नर्मदा डैम के लिए किया था उपवास

Jan 8, 2026 - 09:52
 0  1
तीन दिन गुजरात में रहेंगे PM मोदी:सोमनाथ के उसी मैदान पर करेंगे सभा, जहां 14 साल पहले नर्मदा डैम के लिए किया था उपवास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ में होने वाले ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भी शामिल होंगे। यहां पीएम की 2 किमी लंबी स्वाभिमान यात्रा भी निकलेगी। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी के आगे-पीछे 108 घोड़े लेंगे। यात्रा का समापन सद्भावना मैदान में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सद्भावना मैदान 14 साल पहले किया था उपवास सद्भावना मैदान का अपना ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 2012 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने नर्मदा डैम की ऊंचाई बढ़ाने के मुद्दे पर हुए जन आंदोलन के दौरान इसी स्थान पर सद्भावना उपवास रखा था। तब से यह मैदान 'सद्भावना मैदान' के नाम से पहचाना जाता है। पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने सोमनाथ पहुंच गए हैं। राज्य के चार मंत्री भी पीएम की जनसभा की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं, गुजरात पुलिस के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियों का निर्णय पीएम मोदी की गुजरात यात्रा के अलावा फ्लॉवर शो और संक्रांति त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पीएम मोदी के कार्यक्रमों का शेड्यूल 10 जनवरी 11 जनवरी 12 जनवरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0