दिल्ली के लिए 1,03,700 का बजट पेश:10वीं की मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप, 9वीं क्लास की बच्चियों को मिलेगी साइकिल

Mar 24, 2026 - 13:12
 0  1
दिल्ली के लिए 1,03,700 का बजट पेश:10वीं की मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप, 9वीं क्लास की बच्चियों को मिलेगी साइकिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार सरकार ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस बजट को लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 'ग्रीन बजट' के रूप में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट की हर योजना और नीति में पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों की चिंता को शामिल किया गया है। इसी के तहत कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण के लिए निर्धारित किया गया है। बजट में एजुकेशन के लिए 19 हजार करोड़ का आवंटित किए गए हैं। नई योजना में 10वीं क्लास में मेरिट में आने वाले में सभी स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिया जाएंगे। वहीं, 9वीं क्लास में पढ़ने वाली सभी बच्चियों को मुफ्त साइकिल दिए जाने की घोषणा की गई है। विधानसभा को उड़ाने की धमकी का ईमेल आया बजट पेश होने से पहले मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास यह धमकी का ईमेल आया था। इसके चलते सुबह 11 बजे शुरू होने वाली सदन की कार्रवाई रोक दी गई थी। स्निफर डॉग और बम स्क्वायड समेत जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद बजट सत्र की कार्रवाई आधे घंटे की देरी से शुरू हुई। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला: दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि बम डिटेक्शन टीम ने विधानसभा की गहनता से जांच की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सिरफिरे लोग ही दे सकते हैं ऐसी धमकियां: डिप्टी स्पीकर धमकी भरे ईमेल पर डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा- इस तरह की धमकियां सिरफिरे लोग ही दे सकते हैं, जो सरकार को काम नहीं करने देना चाहते हैं। हम लोग डरेंगे नहीं क्योंकि ये दिल्ली के भविष्य की बात है। उन्होंने आगे कहा- हालांकि हमें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह विधानसभा का सवाल है। पिछली बार भी इसी तरह की धमकियां दी थी। हम बिल्कुल भी डरने और घबराने वाले नहीं है। विधानसभा का सत्र चलता रहेगा। सार्वजनिक कल्याण विभाग के लिए 5,921 करोड़ रुपए आवंटित वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सड़क सुधार के लिए एमसीडी को 1,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'धूल रहित सड़कों' के लिए बजट में 1,352 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और सार्वजनिक कल्याण विभाग के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। ------------------ दिल्ली से जुड़ी ये खबर भी पढें... दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी:खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली दिल्ली विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार को खालिस्तानी ग्रुप का धमकी वाला ईमेल भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं, विधानसभा भवन की सर्चिंग की गई। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0