दिल्ली नगर निगम कमिश्नर ने रोहिणी क्षेत्र का लिया जायजा:धूल नियंत्रण, स्वच्छता और जल निकासी पर जोर, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Jun 12, 2026 - 16:54
 0  0
दिल्ली नगर निगम कमिश्नर ने रोहिणी क्षेत्र का लिया जायजा:धूल नियंत्रण, स्वच्छता और जल निकासी पर जोर, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार ने रोहिणी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था, धूल नियंत्रण उपायों और विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विकास निधि (सीएमडी) से चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद धर्मबीर शर्मा, रोहिणी क्षेत्र के उपायुक्त अंशुल सिरोही, प्रमुख अभियंता पीसी मीणा सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। फिक्स्ड कंप्रेस्ड ट्रांसफर स्टेशन स्थापित करने के निर्देश आयुक्त ने सबसे पहले कंझावला लिंक रोड स्थित ढलाव घर का निरीक्षण किया और इसके निकट डीयूएसआईबी की भूमि पर संबंधित विभाग से समन्वय कर एफसीटीएस (फिक्स्ड कंप्रेस्ड ट्रांसफर स्टेशन) स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रोहिणी सेक्टर-1 स्थित अवंतिका मार्केट के ढलाव घर और जन सुविधा परिसर का जायजा लिया। यहां टॉयलेट में पानी की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा सड़कों की नियमित और गहन सफाई की जाए ताकि धूल उड़ने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स का भी निरीक्षण किया खिरवार ने रोहिणी सेक्टर-1, सेक्टर-7 और प्रशांत विहार के गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को इन स्थानों पर एफसीटीएस स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा, एमसीडी राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0