मोहाली में ब्लैक ऑडी ने विदेशी युवती को उड़ाया:जीरकपुर VIP रोड पर 14 फीट हवा में उछलकर रोड पर गिरी; ज्यादा खून बहने से मौत

Mar 11, 2026 - 12:28
 0  0
मोहाली में ब्लैक ऑडी ने विदेशी युवती को उड़ाया:जीरकपुर VIP रोड पर 14 फीट हवा में उछलकर रोड पर गिरी; ज्यादा खून बहने से मौत
माहोली में ओवरस्पीड ऑडी कार ने पैदल जा रही एक विदेशी युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती करीब 14 फीट हवा में ऊपर उछलकर रोड के दूसरी ओर जा गिरी। जिससे ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जीरकपुर की वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के सामने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। मृतका की पहचान मावलूदा के नाम से हुई है। वह तुर्की की रहने वाली है। हादसे का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब मृतका के परिवार से संपर्क किया गया है। तुर्की से उसकी बहन आ रही है। उसके बाद मृतका का पोस्टमॉर्टम होगा। वहीं ये पूरा हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि ऑडी की टक्कर लगते ही युवती उछलकर रोड पर गिर रही है। 4 PHOTOS में देखिए पूरा हादसा… 1. दोस्त के साथ रोड क्रॉस कर रही युवती विदेशी युवती मावलूदा अपने दोस्त के साथ अस्पताल के बाहर रोड क्रॉस करते हुए नजर आ रही है। अभी उसने पूरा रोड क्रॉस नहीं किया था लेकिन रोड के किनारे पहुंचने वाले थे। तभी तेज रफ्तार ऑडी आ गई। फुटेज में वह रोड से आते हुए दिख रहे हैं। 2. ऑडी ने टक्कर मारी, युवती उछली ओवरस्पीड ऑडी ने युवती को टक्कर मार दी। ऑडी की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही युवती हवा में उछलती हुई नजर आ रही है। 3. उछलने के बाद नीचे गिरी युवती ऑडी टक्कर मारकर सीधे निकल जाती है, इसके बाद विदेशी युवती हवा में उछलते हुए धड़ाम से नीचे गिर रही है। रोड पर गिरते ही वह थोड़ी दूर तक घिसटती हुई थी जाती है। 4. हादसे के बाद पार्किंग में बैठे लोग देखने पहुंचे हादसे का पता चलते ही वहां पार्किंग एरिया में बैठे कुछ लोग तुरंत वहां देखने के लिए जाते हैं। हालांकि युवती इतने झटके से नीचे गिरती है कि उसे बचाया नहीं जा सके। अब जानिए, पूरा हादसा कैसे हुआ… दोस्त की पत्नी को देखने अस्पताल जा रही थी चश्मदीदों ने बताया कि विदेशी युवती मावलूदा (37) अपने दोस्त के साथ एमकेयर अस्पताल से पैदल जा रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑडी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चंडीगढ़ का दोस्त भी साथ था, उसकी पत्नी को देखने आई थी जिस वक्त ये हादसा हुआ, विदेशी युवती के साथ चंडीगढ़ के अभिषेक उर्फ अभी भी मौजूद था। अभी ने बताया कि मृतका उसकी दोस्त थी। वह मेरी गर्भवती पत्नी का ही हालचाल जानने के लिए एमकेयर अस्पताल आई थी। जैसे ही वह अस्पताल से बाहर निकले तो काले रंग की ऑडी तेज स्पीड से आई। जिसने उन दोनों को टक्कर मार दी। जिससे उसे भी हलकी चोटें आई हैं। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, लोगों में नाराजगी हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। बहन के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम जीरकपुर पुलिस के जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान विदेशी नागरिक मावलूदा के रूप में हुई है। उसकी बहन ने कहा है कि वह तुर्की से भारत आ रही है, जिसके आने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मामले की जांच जारी है। वीआईपी रोड पर बढ़ रहा हादसों का खतरा वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय कई चालक तेज गति से गाड़ियां चलाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया चालकों की जान जोखिम में रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े कदम उठाने और ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0