राजस्थान-एमपी में आज बारिश का अनुमान:यूपी में 7 फीट तक सड़क धंसी; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, सड़कें बंद

Jul 3, 2026 - 07:18
 0  1
राजस्थान-एमपी में आज बारिश का अनुमान:यूपी में 7 फीट तक सड़क धंसी; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, सड़कें बंद
मध्य प्रदेश में मानसून 9 दिन में ही पूरे प्रदेश में छा गया है। शुक्रवार को खंडवा और हरदा में भारी बारिश का अलर्ट है। धार, बड़वानी, खरगोन और देवास में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। उधर राजस्थान के जयपुर में 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में करौली, झुंझुनूं में 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्‌ढे हो गए। मुजफ्फरनगर में तेज बारिश के बीच बाजार में सड़क सात फीट तक धंस गई। सोनभद्र में नाले के तेज बहाव में मां और 8 महीने की बेटी बह गईं। महाराष्ट्र के मुंबई में तेज बारिश के बीच गुरुवार को साकीनाका इलाके में एक शख्स की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। ठाणे में पानी में करंट फैलने के बाद 17 साल की लड़की की मौत हो गई। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल 4 जुलाई: 5 जुलाई: राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: मानसून 13 जिलों में पहुंचा; जयपुर में रातभर बरसात, कई जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा राजस्थान के पहले दिन मानसून 13 जिलों तक पहुंच गया है। जयपुर में भी 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में करौली, झुंझुनूं में 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 19 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को खंडवा और हरदा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है जबकि धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। प्रदेश के अब तक 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आज 11 जिलों में बारिश हो सकती है, एक्सप्रेस-वे पर पहली बारिश में गड्‌ढे हुए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0