लोकसभा में राहुल के भाषण पर लगातार दूसरे दिन हंगामा:नरवणे पर आर्टिकल दिखाया, तो स्पीकर ने रोका; पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित

Feb 4, 2026 - 12:29
 0  0
लोकसभा में राहुल के भाषण पर लगातार दूसरे दिन हंगामा:नरवणे पर आर्टिकल दिखाया, तो स्पीकर ने रोका; पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित
लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राहुल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। कहा- मुझे बोलने दिया जाए। उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे। इस बीच हंगामा तेज होता गया। राहुल ने सोमवार को भी 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश की थी। आज हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा, लेकिन राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, TMC सांसद शताब्दी रॉय और DMK सांसद डी एम कातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते वेल में पहुंच गए। स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। सदन में हंगामे की 4 तस्वीरें… 8 सांसदों पर रूल 374 के तहत ही कार्रवाई विपक्ष के सांसदों पर रूल 374 के तहत ही कार्रवाई की गई है। ऐसे में इस रूल के बारे में जानते हैं… यह खबरें भी पढ़ें… राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका: स्पीकर ने माइक बंद कराया अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया, ट्रम्प बोले- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत; PM मोदी ने कहा- शुक्रिया कांग्रेस बोली- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश, मोदी ने हार मानी: ट्रम्प ने सीजफायर जैसे ट्रेड डील की भी घोषणा की लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0