लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश:सदन में पश्चिम एशिया संकट पर बहस की मांग; विपक्ष ने मोदी हटाओ के नारे लगाए

Mar 10, 2026 - 12:21
 0  0
लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश:सदन में पश्चिम एशिया संकट पर बहस की मांग; विपक्ष ने मोदी हटाओ के नारे लगाए
लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। अब इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले कार्यवाही केवल 35 मिनट ही चली। लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध, भारत पर इसके असर और देश के एनर्जी सेक्टर के हालात पर चर्चा की मांग पर हंगामा किया। विपक्ष ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना हैट, ‘मोदी सरकार शेम-शेम’, ’वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाए। साथ ही चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रश्नकाल के दौरान किसानों और कृषि से जुड़े सवालों का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिए। उन्होंने कहा कि चावल, गेहूं उत्पादन में भारत चीन से आगे निगल गया है। शिवराज सिंह के भाषण के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा, इस पर शिवराज ने कहा कि देश विपक्ष का तमाशा देख रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष ने केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ लाने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। अगले हफ्ते प्रस्ताव पेश किया जाएगा। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0