वलसाड में ट्रक-कार की भिड़ंत में 7 की मौत:कुख्यात कुंभ घाट पर हुआ हादसा, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार

Feb 21, 2026 - 09:58
 0  0
वलसाड में ट्रक-कार की भिड़ंत में 7 की मौत:कुख्यात कुंभ घाट पर हुआ हादसा, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार
गुजरात के वलसाड में शुक्रवार दोपहर को कार और ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, परिवार कपराडा के अंबा गांव का रहने वाला था। सभी लोग ईको कार से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कुंभघाट के मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार इतनी स्पीड में थी कि टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे तक घुस गया था। एक महिला का सिर ट्रक के टायर में फंस गया था। हादसे की सूचना मिलते ही पास के गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे और 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। हादसे की 4 तस्वीरें... --------------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... जोधपुर में बस-ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, 4 की मौत:21 घायल, बाइक सवार टीचर का पंजा कटकर अलग जोधपुर में बस और ट्रेलर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। एक्सीडेंट जोधपुर-जैसलमेर हाईवे (NH-125) पर केरु गांव की सरहद पर सुनारों की प्याऊ के आगे मुलानाडा रॉयल्टी नाके के पास मंगलवार शाम 4:30 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0