ED की रेड पर बोले अरविंद केजरीवाल:कायर हैं ये लोग, हमारे वर्करों को कर रहे परेशान; देश में दो लोगों के घर काला धन
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने इस कार्रवाई को 'कायरतापूर्ण' बताते हुए अपने कार्यकर्ताओं से मजबूत रहने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, "हमारे कई बड़े नेताओं पर रेड मारने के बाद जब इन्हें कुछ नहीं मिला, तो आज ED देश भर में हमारे कई छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं पर रेड मारने पहुंची है। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि वे मजबूत रहें और घबराएं नहीं।" अरविंद केजरीवाल ने अपने X पेज पर लिखा है कि… हमारे कई नेताओं पर रेड मारने पर जब कुछ नहीं मिला तो आज ED पार्टी देश भर में हमारे कई छोटे छोटे कार्यकर्ताओं पर रेड मारने पहुंची है। सभी कार्यकर्ता मज़बूत रहें। ये लोग कायर हैं, बुज़दिल हैं। दुनिया भर में ट्रम्प के सामने देश को अपमानित करके ये मामूली लोगों पर रेड करवाने में अपनी…— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 16, 2026
ट्रंप के सामने देश को अपमानित किया पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, "ये लोग कायर हैं, बुज़दिल हैं। दुनिया भर में ट्रंप के सामने देश को अपमानित करके ये मामूली लोगों पर रेड करवाने में अपनी मर्दानगी समझते हैं।" काले धन को लेकर साधा निशाना केजरीवाल ने देश में काले धन के मुद्दे पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, “वैसे अगर देश का काला पैसा ढूंढना है, तो वो उन दो लोगों के घर पर मिलेगा जो आए दिन ढेरों MLA और MP खरीदते हैं। लेकिन ED तो उन्हीं के अंडर में आती है, इसलिए वहां कोई कार्रवाई नहीं होगी।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0