NEET री-एग्जाम आज, करीब 23 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे:धर्मेंद्र प्रधान बोले- बच्चे बिना डरे परीक्षा दें; 564 शहरों में 5440 सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
देश भर में आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा होने वाली है। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पेन-पेपर मोड में हो रही परीक्षा के लिए 564 शहरों में 5440 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें 551 भारत और 14 विदेश के शहर हैं। NTA ने परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार, परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा दो बजे से होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है बच्चों को बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा में बैठना चाहिए। भोपाल के 32 एग्जाम सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्वेश्चन पेपर पहुंचाए गए हैं। श्रीनगर में सेंटर पर सुबह से पुलिस और प्रशासन तैनात हैं। दिल्ली के सादिक नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पुलिस ने देर रात एग्जाम सेंटर के गेट सील किए। NEET री-एग्जाम की तैयारियां पूरी, 3 तस्वीरें… 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, एयरफोर्स ने पेपर पहुंचाए NTA के मुताबिक, पूरे देश के एग्जाम सेंटरों पर 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। पेपर लीक रोकने के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया है। एयरफोर्स ने 200 से ज्यादा उड़ानें भरकर NEET-UG के क्वेश्चन पेपर देशभर के अलग-अलग जोन तक पहुंचाए हैं। NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है। री-एग्जाम में स्टूडेंट्स को 15 मिनट ज्यादा मिलेंगे NTA ने NEET-UG री-एग्जाम के नियमों में बदलाव किए हैं। परीक्षा का समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (3 घंटे 15 मिनट) तक चलेगी। PwD और PwBD कैटेगरी के स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी। दिल्ली में फ्री ORS मिलेगा, एमपी में स्पेशल ट्रेनें चलेंगी NTA की छात्रों से अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA ने छात्रों से शांत रहने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की अपील की है। एजेंसी ने पेरेंट्स, शिक्षक और आम लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि की जानकारी न फैलाएं। छात्रों को तनावमुक्त रखने में मदद करें। NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। घर से निकलने के पहले इन बातों का ध्यान रखें NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी। वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। एक्सपर्ट को भी नहीं पता था, किस परीक्षा के लिए सवाल बना रहे हैं 3 मई को परीक्षा हुई, 9 दिन बाद रद्द NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान किया। इस मामले की जांच CBI कर रही है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 8 साल पहले बनी थी NTA, कई बार विवादों में रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देश की प्रमुख एंट्रेंस और एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने वाली केंद्र सरकार की स्वतंत्र संस्था है। मुख्यालय दिल्ली में है। हर साल NEET-UG, JEE Main, CUET-UG/PG, UGC-NET, CSIR-UGC NET, AISSEE, NCET समेत 10 से अधिक नेशनल लेवल के एग्जाम कराती है। NEET पेपर लीक केस सुप्रीम कोर्ट में, अब तक 2 सुनवाई NEET पेपर लीक केस सुप्रीम कोर्ट में है। अब तक दो सुनवाई हो चुकी हैं। पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच सुनवाई कर रही है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA), यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) और अन्य याचिकाओं पर पहली सुनवाई 25 मई और दूसरी सुनवाई 29 मई को हुई थी। 25 मई: सुप्रीम कोर्ट बोला- NTA ने सबक नहीं लिया सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को फटकार लगाते हुए कहा- दुखद है कि NTA ने पहले हुए पेपर लीक मामले से कोई सबक नहीं लिया। यह मामला 2024 में भी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। तब एक कमेटी बनाई गई थी, जिसने कई सिफारिशें दीं, जिन्हें स्वीकार भी किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिफारिशों को NTA से जवाब मांगा था। पूरी खबर पढ़ें… 29 मई: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- NTA को UPSC से सीखने की जरूरत सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले पर कहा था जवाबदेही तय होने तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। कोर्ट में मौजूद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से सवाल किया कि UPSC तो आपसे बड़े पैमाने पर परीक्षा करवाता है, वहां कभी पेपर लीक नहीं हुआ। NTA को उनसे सीखने की जरूरत है। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद NEET पेपरलीक की जांच पर नजर रख रहे हैं ताकि कोई चूक न हो। पूरी खबर पढ़ें… -------------- ये खबर भी पढ़ें… NEET री-एग्जाम- नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी:भुवनेश्वर की छात्रा का परीक्षा केंद्र 2300km दूर देहरादून; NTA की सफाई- कैंडिडेट ने खुद शहर बदला देशभर में NEET-UG री-एग्जाम से एक दिन पहले एग्जाम सेंटर के अलॉटमेंट में गड़बड़ी के मामले सामने आए थे। नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब ने अबू धाबी (UAE) स्थित एक भारतीय स्कूल में सेंटर मिलने की शिकायत की। पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0