इंटरसिटी एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा:जींद में रोकी गई ट्रेन, यात्रियों से भरा कोच खाली कराया, जांच के बाद दिल्ली रवाना

Jan 22, 2026 - 11:59
 0  0
इंटरसिटी एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा:जींद में रोकी गई ट्रेन, यात्रियों से भरा कोच खाली कराया, जांच के बाद दिल्ली रवाना
हरियाणा के जींद में बुधवार को श्रीगंगानगर-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद तुरंत एक्सप्रेस ट्रेन को जुलाना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही रेलवे कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। सावधानी के तौर पर यात्रियों से भरे कोच को खाली करा लिया गया। इसके बाद तकनीकी खामी को ठीक कर लिया गया। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। जांच में सामने आया है कि ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में कोई खराबी आई थी। सुबह 6.10 बजे श्रीगंगानगर से चली ट्रेन जानकारी के मुताबिक श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन सुबह 11 बजे जींद जंक्शन पर पहुंची। यहां से वह रोहतक जंक्शन की तरफ रवाना हुई। बीच में ट्रेन का कोई स्टॉपेज नहीं है। कुछ दूरी पर चलते ही ट्रेन के कोच नंबर 4 से अचानक धुआं निकलने लगा। रेलवे कर्मचारियों ने कोच खाली कराया यात्रियों ने इसकी सूचना तुरंत ट्रेन में मौजूद स्टाफ को दी। इसके बाद ट्रेन को जुलाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को तुरंत हटाया और प्रभावित कोच को खाली कराया गया। ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी का शक रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद आग बुझाने वाले उपकरण का उपयोग कर धुएं पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रण में आ गई और आग फैलने की कोई घटना नहीं हुई। जांच में संभावना जताई जा रही है कि धुआं तकनीकी खराबी या ब्रेक सिस्टम में अत्यधिक गर्मी के कारण उठा होगा। 30 मिनट बाद रवाना की ट्रेन जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को कोच में बैठाया गया। 30 मिनट बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, रेलवे विभाग ने घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- वंदे भारत ट्रेन के पहिए में लोहे का टुकड़ा फंसा:सोनीपत में तेज आवाज के बाद रोकनी पड़ी, अमृतसर से दिल्ली जा रही थी 10 जनवरी को अमृतसर से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे तक सोनीपत में रेलवे स्टेशन के पास खड़ी रही। ट्रेन के पहिए में लोहे का एक टुकड़ा फंस गया था। पहिए से तेज आवाज आने पर लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित खड़ा किया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0