इजराइल-ईरान जंग,दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक,बुर्ज खलीफा के पास धमाका:यहां फंसी इंडियन शटलर सिंधु बोलीं- मेरे पास धमाका हुआ; श्रीनगर-UP में विरोध प्रदर्शन

Mar 1, 2026 - 12:44
 0  0
इजराइल-ईरान जंग,दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक,बुर्ज खलीफा के पास धमाका:यहां फंसी इंडियन शटलर सिंधु बोलीं- मेरे पास धमाका हुआ; श्रीनगर-UP में विरोध प्रदर्शन
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- यहां हर घंटे हालात और डरावने होते जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर जहां हम ठहरे थे, उसके करीब विस्फोट हुआ। हम वहां से भागे। सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है। एअर इंडिया ने आज 22 और इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। एक दिन पहले 28 उड़ानें रद्द की गई थीं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। एयरलाइन इंडिगो ने भी अपनी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट को 2 नंबर रात 11.59 तक सस्पेंड किया है। इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर से हजारों यात्री अपनी फ्लाइट के इंतजार में हैं। कईयों ने दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात गुजारी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। देखिए देश-दुनिया की 10 तस्वीरें… जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0