कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या:कातिलों ने अपनी कार फूंकी, फिर दूसरी गाड़ियों से फरार हुए; कैनेडियन पुलिस को टारगेट किलिंग का शक

Jan 25, 2026 - 12:13
 0  0
कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या:कातिलों ने अपनी कार फूंकी, फिर दूसरी गाड़ियों से फरार हुए; कैनेडियन पुलिस को टारगेट किलिंग का शक
कनाडा में पंजाबी मूल के युवक की हत्या कर दी गई। युवक वैंकूवर का रहने वाला था। वारदात बर्नाबी इलाके में हुई। वारदात के बाद हमलावरों ने उस गाड़ी में भी आग लगा दी, जिससे वे आए थे। इसके बाद हमलावर वहां से अन्य वाहनों में सवार होकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार में लगी आग बुझाई। इसके बाद मामले की जानकारी जुटाई। जिस तरह से यह वारदात की गई, उससे पुलिस यह मानकर चल रही है कि मामला टारगेट किलिंग का हो सकता है। इसके अलावा पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर भी देख रही है। उधर, मृतक युवक की पहचान दिलराज सिंह गिल (28 ) के रूप में की गई है। फिलहाल, हत्या की जांच करने वाली खास टीम इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने मामला अपने हाथ में ले लिया। इस टीम ने कई बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू की है। कैनेडियन पुलिस ने घटना के बारे में बताई 4 अहम बातें.. कुछ दिन पहले पंजाबी युवती की भी गई थी हत्या कुछ दिन पहले ही पंजाब के संगरूर से परिवार को अच्छी जिंदगी देने के मकसद से कनाडा गई युवती अमनप्रीत की भी उसके दोस्त मनप्रीत सिंह ने हत्या कर दी थी। युवती कनाडा की परमानेंट सिटिजन थी। उत्तर प्रदेश का रहने वाला युवक जबरन उससे शादी करना चाहता था ताकि उसे भी परमानेंट सिटीजनशिप मिल सके। अमनप्रीत ने मनप्रीत सिंह की बात नहीं मानी तो उसकी ईगो हर्ट हो गई। इसलिए उसने अमनप्रीत की हत्या का प्लान बना लिया। उसने अमनप्रीत को मिलने के लिए सुनसान जगह बुलाया। यहां पर उसने अपनी PR के लिए अमनप्रीत को फिर शादी के लिए कहा। अमनप्रीत ने इनकार किया तो फिर से दोनों के बीच बहसबाजी हुई। इसके बाद मनप्रीत ने चाकू निकालकर अमनप्रीत पर हमला कर दिया। गर्दन समेत उसके शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किया गया था, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। कत्ल के बाद अमनप्रीत भारत भाग आया। जब उसका नाम उजागर हुआ तो उसने सोशल मीडिया के जरिए परिवार को धमकाया। जब वे पीछे नहीं हटे तो पंजाब के संगरूर में परिवार को धमकाने के लिए हथियार लेकर घर तक पहुंच गया। हालांकि यही गलती उसे भारी पड़ गई। संगरूर पुलिस ने उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकाने का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद वह फिर संगरूर में धमकी देने आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। -------------------- ये खबर भी पढ़ें... कनाडा में अमृतसर के युवक की गोली मारकर हत्या:परिवार को दोस्तों पर शक, 3 साल पहले स्टडी वीजा पर गया था पंजाब के अमृतसर के युवक की कनाडा में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। परिजनों को फोन पर उसकी हत्या की सूचना मिली। उन्होंने दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। परिवार ने सरकार से बेटे के शव को घर वापस लाने में मदद करने की अपील की है। (पूरी खबर पढ़ें)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0