केजरीवाल बोले- देश को मजबूत प्रधामंत्री की जरूरत:तीन भारतीयों की हत्या पर ट्रंप के सामने 'कमजोर' साबित हुए मोदी

Jun 20, 2026 - 13:34
 0  0
केजरीवाल बोले- देश को मजबूत प्रधामंत्री की जरूरत:तीन भारतीयों की हत्या पर ट्रंप के सामने 'कमजोर' साबित हुए मोदी
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का रुख मजबूती से न रखने का गंभीर आरोप लगाया है। फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिकी दबाव के आगे 'कमजोर' दिखाई दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर हाल ही में अमेरिकी हमले में मारे गए तीन निर्दोष भारतीयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि "मेरा मन बहुत दुखी है। जिस ट्रंप ने तीन निर्दोष भारतीयों की निर्मम हत्या कर दी, उस ट्रंप के साथ मीटिंग में मोदी जी ने उनकी जमकर तारीफ की। भारतीयों की हत्या का मुद्दा तक नहीं उठाया गया। आखिर प्रधानमंत्री जी ट्रंप से इतना डरते क्यों हैं?" केजरीवाल ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि जब एक पत्रकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे तौर पर भारतीयों की मौत को लेकर उनके अफसोस पर सवाल किया, तो ट्रंप ने अहंकार में आकर साफ मना कर दिया। केजरीवाल के अनुसार, इतने अपमानजनक जवाब के बाद भी भारतीय प्रधानमंत्री चुप रहे, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे भारत को कुछ समझते ही नहीं हैं। केजरीवाल ने सुझाया प्रधानमंत्री के लिए 'सख्त' बयान केजरीवाल ने कहा कि वे गाली-गलौज करने की वकालत नहीं कर रहे हैं, लेकिन एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में भारत को सख्त और सौम्य भाषा में अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए था। उन्होंने प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि मोदी जी को ट्रंप से आंखें मिलाकर अंग्रेजी में स्पष्ट शब्दों में यह कहना चाहिए था कि "मिस्टर प्रेसिडेंट, भारत कई भारतीयों पर बिना किसी उकसावे के हुए अमेरिकी हमले पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त करता है, जिसमें 3 निर्दोष भारतीय मारे गए। हम हर एक भारतीय के जीवन की कीमत समझते हैं और उम्मीद करते हैं कि अमेरिका इस संबंध में माफी मांगेगा। हमें उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा कभी नहीं दोहराया जाएगा।" अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के अपमान का आरोप आप संयोजक ने कहा कि आज देश को एक मजबूत, साहसी और सख्त प्रधानमंत्री की जरूरत है जो वैश्विक मंचों पर देशवासियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा कर सके। केजरीवाल के मुख्य आरोप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0