गर्मी के बीच एमपी-यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश:कश्मीर में लैंडस्लाइड से डोडा-किश्तवाड़ रोड बंद; राजस्थान के बीकानेर-बाड़मेर में पारा 44°C

May 2, 2026 - 14:32
 0  1
गर्मी के बीच एमपी-यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश:कश्मीर में लैंडस्लाइड से डोडा-किश्तवाड़ रोड बंद; राजस्थान के बीकानेर-बाड़मेर में पारा 44°C
भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत मिलेगी। देश के 9 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे तापमान में 3-5°C तक की गिरावट होगी। कश्मीर की चिनाब घाटी में लैंडस्लाइड के कारण डोडा-किश्तवाड़ रोड पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क पर मलबा आने की वजह से 100 से ज्यादा गाड़ियां जाम में फंस गई हैं। मलबे को हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32°C के बीच रहा। उरई 41.6°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर है, जबकि हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 17°C रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंचने के बाद पिछले 5 दिन में पारा 6°C तक लुढ़क गया है। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पिछले दो दिन में प्रदेश के 35 जिलों में बारिश, ओले या फिर आंधी चल चुकी है। बिहार में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। कैमूर में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। राजस्थान में आंधी-बारिश के बीच गर्मी भी जारी है। शुक्रवार को बाड़मेर और बीकानेर में दिन का तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। ज्यादातर शहरों में तापमान 40°C से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए 16 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मई में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने मई में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में टेम्परेचर मिला-जुला रहेगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है। असम, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर (7-20 cm) बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान आया। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 3 मई: 4 मई: देशभर के मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर, जबलपुर और छतरपुर समेत 21 जिलों में आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट मध्य प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर और जबलपुर समेत 21 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार और उज्जैन में गर्मी का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज से चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर और बीकानेर का तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंचा शुक्रवार को बाड़मेर और बीकानेर का दिन का तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। दूसरी तरफ जयपुर, नागौर और अजमेर के आसपास के एरिया में मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन दोपहर बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तरप्रदेशः गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश, जालौन में तापमान 43.6°C और हरदोई 17°C यूपी में तीन दिन बाद यानी शनिवार को मौसम साफ है। शुक्रवार को गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा कन्नौज में 54 मिली मीटर और बलरामपुर में 52.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। जालौन 43.6°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो हरदोई में पारा सबसे कम 17°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः पूरे बिहार में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना, नालंदा समेत कई जिलों में छाए बादल; रोहतास में 9 डिग्री गिरा पारा पटना समेत पूरे बिहार में मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। कई जिलों में बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कैमूर और खगड़िया में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0