जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां खत्म, मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी:राजस्थान में कोहरे में गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत; यूपी के 30 जिलों में तेज ठंड और कोहरा
जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी के 40 दिन का फेज जिसे चिल्लई कलां कहते हैं और 30 जनवरी को खत्म हुआ। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में रात के मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को श्रीनगर का तापमान 0°C से बढ़कर 1.30°C रहा। ये गुरुवार रात -0.6°C था। राजस्थान के भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर घने कोहरे के कारण 5 वाहन टकराए। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। इधर, उत्तर प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के बाद से सर्दी बढ़ी है। आज 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे-सर्दी का अलर्ट है। शुक्रवार को आगरा में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हुई। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 1 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। 2 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, तेज हवा चलेगी, 12 जिलों में बदलेगा मौसम प्रदेश के 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। जयपुर, कोटा समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में आज और कल देखने को मिलेगा। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में बादल रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: घना कोहरा, बिलासपुर में विजिबिलिटी 40मी, ताबो का तापमान -10.2°C प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के अलर्ट है। बिलासपुर शहर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 40 मीटर से भी नीचे गिर गई। मंडी के सुंदरनगर, बद्दी, पांवटा साहिब और हमीरपुर के सुजानपुर में भी कोहरा छाया रहा। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: भीषण कोहरा, मेरठ में 11 गाड़ियां टकराईं, 3 दिन बारिश का अलर्ट प्रदेश बारिश और ओले गिरने के बाद ठंड फिर लौट आई है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, गाजियाबाद समेत 30 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। इस वजह से शनिवार को 2 हादसे हुए। 11 गाड़ियां टकराईं। 15 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: कई जिलों में सुबह से घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी, बारिश-ओले का अलर्ट प्रदेश के कई जिलो में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पानीपत, सोनीपत, करनाल समेत जीटी रोड बेल्ट में जीरो विजिबिलिटी रही। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में बारिश हो सकती है। 1 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 9 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर पहुंची जहानाबाद, जमुई और नालंदा समेत 9 जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई। पटना के मरीन ड्राइव और जेपी सेतु इलाके में भी घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वैशाली में घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 20 जिलों कोहरे का असर, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; पारा भी लुढ़केगा ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने अगले दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग में ज्यादा असर रहेगा। 2 और 5 फरवरी को पश्चिम-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका एमपी में भी असर दिखेगा। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0