त्रिपुरा की स्टूडेंट का शरीर नीला-काला पड़ा:गुरुग्राम में मां बोली- बेटी बिल्कुल गोरी थी; लिवइन पार्टनर की क्रूरता के बाद बाल तक काटने पड़े

Feb 24, 2026 - 11:17
 0  0
त्रिपुरा की स्टूडेंट का शरीर नीला-काला पड़ा:गुरुग्राम में मां बोली- बेटी बिल्कुल गोरी थी; लिवइन पार्टनर की क्रूरता के बाद बाल तक काटने पड़े
गुरुग्राम में त्रिपुरा की 19 वर्षीय BSc की छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा की गई क्रूरता की तस्वीरें सामने आई हैं। युवती के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक गहरे नीले-काले निशान, सूजे हुए घाव और जलने के निशान उसके साथ की गई क्रूरता को बता रहे हैं। उसकी आंखों के नीचे और सिर पर गहरी चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती युवती जिंदगी और मौत के बीच की जंग से जूझ रही है। उसकी मां का कहना है कि बेटी बहुत गोरी थी और उसके लंबे व सुंदर बाल थे, जो उसकी पहचान थे। अब डॉक्टरों को इलाज के लिए उसके बाल काटने पड़े। दिल्ली निवासी लिवइन पार्टनर शिवम ने युवती को 3 दिन PG में बंद रखा और यातनाएं दीं। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हैंड सैनिटाइजर डालकर बार-बार लाइटर से आग लगाई। 18 फरवरी को युवती ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानिए युवती की हालत पर एडवोकेट ने क्या कहा…. निर्भया जैसी दरिंदगी की गई नार्थ ईस्ट के मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा अधिकृत एडवोकेट रीना रॉय ने खुलासा किया कि युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती इस युवती की हालत में अभी तक ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। बाेतल के वार से आंख बची रीना रॉय ने ये भी बताया कि शिवम ने युवती को इतना मारा कि उसका गोरा शरीर नीला पड़ गया और पैर से लेकर सिर तक इतने जख्म दिए कि इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं। पांच दिन बाद भी चेहरे और शरीर की सूजन कम नहीं हुई है। आंख के पास स्टील की बोतल से मारने के कारण कट के निशान हैं, संयोग से उसकी आंख बच गई। अब जानिए युवती की शिवम से कैसे मुलाकात हुई…. 19 फरवरी को पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को शिवम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रेप और मारपीट की धाराएं पहले ही लगा रखी हैं। आरोपी शिवम को जेल भेजा जा चुका है। गुरुग्राम पुलिस ने इसे चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम में BSc स्टूडेंट के टॉर्चर की पूरी कहानी:6 माह की रिलेशनशिप, 3 ठिकाने बदले, लिव-इन पार्टनर ने कहा था- ऐसा करुंगा, मां नहीं बन पाओगी हरियाणा के गुरुग्राम में त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की स्टूडेंट तीन दिन तक बेइंतहा टॉर्चर झेलती रही। शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखने वाला शिवम ने उसे न केवल बंधक बनाया बल्कि क्रूर यातनाएं दीं। प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगा दी, चाकू से काटा, यूरिन पिलाया और न्यूड वीडियो तक बनाई। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0