पंजाब में AAP नेता की 6 गोलियां मारकर हत्या:जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला, थार की सीट पर लुढ़की लाश; गैंगस्टर बोला- तस्कर था

Feb 7, 2026 - 12:23
 0  0
पंजाब में AAP नेता की 6 गोलियां मारकर हत्या:जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला, थार की सीट पर लुढ़की लाश; गैंगस्टर बोला- तस्कर था
पंजाब के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह जालंधर में सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वे 43 साल के थे। स्कूटी पर आए दो युवकों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। इनमें से 5 गोलियां ओबरॉय के सीने और एक सिर में लगी। लक्की ओबरॉय जालंधर के पॉश एरिया, मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शूटर दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। ओबरॉय का परिवार उन्हें गंभीर हालत में मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों के मृत घोषित कर देने पर परिवार को भरोसा नहीं हुआ और ओबरॉय को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वहां भी उन्हें मृत बताया गया। ओबरॉय आम आदमी पार्टी से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। उनका 11 दिन पहले ही बर्थडे था। गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ओबरॉय के मर्डर की जिम्मेदारी ली। उसने सोशल मीडिया पर लिखा- यह हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचा रहा था। उसका जवाब आज हमने दे दिया है। खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर यह सब कुछ हुआ है। कत्ल के बाद DGP गौरव यादव जालंधर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस केस को एक प्रोफेशनल तरीके से सॉल्व किया जाएगा। नशा तस्करी के आरोप पर यादव ने कहा कि सबका क्रिमिनल रिकॉर्ड हमारे पास है। AAP नेता मर्डर से जुड़ीं 5 PHOTOS.. गाड़ी में बैठने का इंतजार कर रहे थे हमलावर पुलिस के मुताबिक, लक्की ओबरॉय सुबह 7:15 बजे मॉडल टाउन के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए। उनका यहां आना डेली रूटीन था। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह बाहर निकले और घर जाने के लिए अपनी थार गाड़ी में बैठ गए। ठीक उसी समय स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और ओबरॉय की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले की टाइमिंग देखकर साफ है कि बदमाश उनके गुरुद्वारे से बाहर आने का ही इंतजार कर रहे थे। गोलियां लगने से थार गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद हमलावरों ने सीधे लक्की ओबरॉय के सीने और चेहरे पर गोलियां मारीं। लक्की ओबरॉय के गंभीर रूप से घायल होकर सीट पर लुढ़कते ही हमलावर स्कूटी पर वहां से फरार हो गए। यह सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि एकबारगी तो वहां खड़े लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। हमलावरों को फरार होते देखकर लोग ओबरॉय की मदद के लिए दौड़े। पुलिस की शुरुआती जांच में ये 4 अहम खुलासे गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने मर्डर की जिम्मेदारी ली गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने कत्ल की जिम्मेदारी ली। उसने पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह…आज जालंधर में जो लक्की ओबेरॉय का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं जोगा फोलड़ीवाल लेता हूं। ये कत्ल हमने अपनी आपसी दुश्मनी के चलते करवाया है। सोशल मीडिया पर इसे AAP नेता कहकर वायरल किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। ये एक बहुत बड़ा नशा तस्कर था। ये खुद भी नशे करता था और इसके सारे काले कारनामों के सबूत हमारे पास हैं। ये कत्ल खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुआ है। ये भी बता देते हैं कि इसने अपने सारे काले कामों को छिपाने के लिए AAP का पल्ला पकड़ा था। पोस्ट में आगे लिखा- ये कोई लीडर नहीं था, ये पुलिस का खास मुखबिर था। ये अपने काले कारनामों के चलते पुलिस के साथ सांझ रखता था। इसके साथ ही इसमें हमारे भाईयों का नुकसान करवाया है, बाकी इसने हमारे बारे में जो बकवास की थी, आज हमने उसका जवाब दे दिया है। इसके साथ ही एक और बात बता दें कि जो भी हमारे बारे में गलत बोलते हैं, उनको भी जल्दी ही जवाब दे देंगे। अगर किसी भाई को लगता है कि हमने ये कत्ल नाजायज किया है, तो वो हमसे संपर्क कर ले। न तो हमने पहले गलत किया है और न ही आगे करेंगे। जस्ट वेट एंड वॉच… गैंगस्टर की सोशल मीडिया पोस्ट… कत्ल को लेकर DGP गौरव यादव ने क्या कहा… AAP नेता के कत्ल के बाद DGP गौरव यादव ने जालंधर आकर पुलिस अफसरों से रिव्यू मीटिंग की। इसके बाद क्राइम स्पॉट का निरीक्षण किया। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए- कुलदीप जालंधर में अकाली दल के काउंसलर कुलदीप ओबरॉय ने कहा कि यह घटना सरकारों के लिए बहुत बुरी है। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए हैं जिसका नतीजा ये है कि सड़कों पर लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। लक्की ओबरॉय गुरुघर के साथ जुड़े थे और हर रोज माथा टेकने आते थे। उनकी किसी से क्या रंजिश थी? यह तो नहीं जानते लेकिन इतना पता है कि वह धार्मिक प्रवृत्ति के थे। कुलदीप ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिक्वेस्ट है कि पार्लियामेंट में ऐसा कानून लेकर आएं कि किसी भी गुंडे को चुनाव लड़ने के लिए टिकट न मिल सके। कांग्रेस सांसद बोले- पंजाब को मजबूत CM की जरूरत अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और रोज बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। औजला ने कहा कि पंजाब को एक मजबूत और जिम्मेदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। उन्होंने इस घटना के लिए केंद्र सरकार को भी बराबर का दोषी ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। ****************** ये खबरें भी पढ़ें: AAP नेता लक्की की 9 मिनट में हत्या:परफेक्ट प्लानिंग, टारगेट का वेट, दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग; मर्डर की मिनट टु मिनट डिटेल जालंधर में गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर आप नेता लक्की ओबरॉय की हमलावर ने लगभग 9 मिनट में ही हत्या कर दी। हमलावर युवक स्कूल पर 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर आए और गोलियां मारकर 7 बजकर 36 मिनट पर निकल गए। गुरुद्वारा के बाहर की CCTV फुटेज में सारा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है (पढ़ें पूरी खबर) मारे गए AAP नेता ने 11 दिन पहले मनाया बर्थ-डे:लक्की को आज धार्मिक यात्रा पर रवाना करनी थीं 2 बसें, आधे घंटे पहले मर्डर पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय ने 11 दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। इस मौके पर मॉडल टाउन की शॉपकीपर एसोसिएशन ने केक काटकर उन्हें बधाई दी थी और उनकी 100 साल उम्र की कामना की थी (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 में साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। पंजाब में मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सरेआम गोलियां मारकर कत्ल करने के ये सिर्फ 2 मामले नहीं हैं, बल्कि अब तक कई हाईप्रोफाइल मर्डर हो चुके हैं। जिसमें बदमाश सरेआम आकर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर कत्ल कर रहे हैं। यही वजह है कि विपक्षी दल AAP सरकार की लॉ एंड ऑर्डर संभालने की काबिलियत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0