पंजाबी बाग के पार्क का हुआ नामकरण:समाजसेवी सुभाष गुप्ता को सम्मान, मेयर प्रवेश वाही बोले-महापुरुषों के नाम से प्रेरणा लेती है नई पीढ़ी

Jun 12, 2026 - 16:54
 0  0
पंजाबी बाग के पार्क का हुआ नामकरण:समाजसेवी सुभाष गुप्ता को सम्मान, मेयर प्रवेश वाही बोले-महापुरुषों के नाम से प्रेरणा लेती है नई पीढ़ी
नई दिल्ली। दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने पंजाबी बाग के भगवान दास नगर में एक पार्क का नामकरण प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष गुप्ता की स्मृति में किया। इस दौरान आयोजित समारोह में सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक हरीश खुराना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वर्गीय सुभाष गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए मेयर प्रवेश वाही ने कहा, महान व्यक्तित्वों के नाम पर सार्वजनिक स्थानों का नामकरण केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी है। स्वर्गीय गुप्ता का शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान अनुकरणीय है। यहां देखे फोटो… सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि श्री गुप्ता समाज की अमूल्य धरोहर थे। उनके जनसेवा के कार्य हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम में निगम पार्षद राकेश जोशी ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय बताया। इस पहल का उद्देश्य स्वर्गीय गुप्ता के परोपकारी जीवन और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को चिरस्थायी बनाना हैए ताकि स्थानीय नागरिक उनके आदर्शों से जुड़ सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0