पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब का बदला रूप देखकर लोग हैरान:कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की अटकलें, लोग कह रहे- हॉलीवुड के कॉस्मेटिक सर्जर फेल

Jan 20, 2026 - 12:16
 0  0
पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब का बदला रूप देखकर लोग हैरान:कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की अटकलें, लोग कह रहे- हॉलीवुड के कॉस्मेटिक सर्जर फेल
पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी PML-N की सीनियर नेता मरियम औरंगजेब इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है लाहौर में हुई शादी में उनका बदला हुआ लुक। यह शादी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती और मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की थी। मरियम औरंगजेब यहां मेहमान के तौर पर शामिल हुई थीं। जुनैद सफदर की शादी शंजे अली रोहैल से लाहौर में धूमधाम से हुई थी। हालांकि, शादी से ज्यादा चर्चा मरियम औरंगजेब की तस्वीरों को लेकर हुई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में मरियम औरंगजेब पहले के मुकाबले ज्यादा स्लिम, शार्प फेस फीचर्स और बदले हुए लुक में नजर आईं। कई यूजर्स ने उनके ग्लो और फिटनेस की तारीफ की। कई लोगों उनके लुक में आए बदलाव को लेकर सवाल भी उठाए। यूजर्स ने यह अटकलें भी लगाईं कि मरियम औरंगजेब ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हो सकती है। मरियम के वायरल लुक से जुड़ी तस्वीरें… कॉस्मेटिक सर्जरी क्या है? कॉस्मेटिक सर्जरी एक मेडिकल प्रक्रिया होती है, जिसमें किसी व्यक्ति के चेहरे या शरीर की बनावट और दिखावट ( को बेहतर या बदलने के लिए इलाज किया जाता है। इसका मकसद बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि लुक में बदलाव या सुधार करना होता है। हालांकि, मरियम को लेकर इस तरह की किसी भी अटकल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मरियम औरंगजेब कौन हैं? 45 वर्षीय मरियम औरंगजेब 2013 से पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज से जुड़ी हुई हैं। वह इस समय पंजाब सरकार में सीनियर मंत्री हैं। उनके पास सूचना, पर्यावरण संरक्षण, योजना, वन, मत्स्य पालन, वन्यजीव और विशेष पहलों जैसे अहम विभाग हैं। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पर्यटन, पुरातत्व और संग्रहालयों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… नवाज शरीफ की बहू ने भारतीय डिजाइनर का लहंगा पहना,PHOTOS: पाकिस्तानी बोले– पूर्व PM का परिवार गद्दार, देशभक्ति सिखाने वालों ने भारतीय ब्रांड चुना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती की दुल्हन ने भारतीय डिजाइन का लहंगा पहना। इससे पाकिस्तानी नाराज हो गए। नवाज शरीफ की बेटी और वहां के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की शादी लाहौर में हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0