भास्कर अपडेट्स:UPSC प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए क्वालिफाई
UPSC ने सोमवार को सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1,016 रिक्तियों के मुकाबले 13,343 उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को हुई थी। पिछले साल 1,087 पदों के लिए 14,161 उम्मीदवार मेन्स के लिए चुने गए थे। UPSC ने कहा कि मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 19 से 28 जून के बीच अपने विवरण अपडेट करने होंगे। इसी दौरान शुल्क जमा करना, कैडर प्रेफरेंस भरना और अन्य जरूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा। आयोग के मुताबिक, सभी योग्य उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें आगे की परीक्षा प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। UPSC ने यह भी कहा कि प्रीलिम्स के अंक, कट-ऑफ और आंसर-की अंतिम परिणाम आने के बाद जारी किए जाएंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें…. महाराष्ट्र के नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का आज प्रदर्शन, पुलिस हाईअलर्ट पर NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मंगलवार को नागपुर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के संस्थापक अभीजित दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में छात्रों और युवाओं से शाम 4 बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। मई में बेरोजगारी दर 11 माह के उच्चतम स्तर 5.5% पर देश में मई में बेरोजगारी दर बढ़कर 5.5% हो गई। अप्रैल में यह 5.2% थी। एनएसओ की पीएलएफएस मासिक बुलेटिन के मुताबिक, यह 11 महीने का उच्चतम स्तर है। खास बात यह है कि इसी महीने काम कर रहे या काम तलाश रहे लोगों की हिस्सेदारी भी घटी। इसे लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट (एलएफपीआर) कहा जाता है। यह अप्रैल के 55% से घटकर मई में 54.4% रह गया, जो 11 महीने का न्यूनतम स्तर है। रोजगार का दूसरा अहम पैमाना वर्कर पॉपुलेशन रेशियो (डब्ल्यूपीआर) भी 52.2% से घटकर 51.4% पर आ गया। यानी काम तलाशने वालों की हिस्सेदारी घटी, फिर भी बेरोजगारी बढ़ी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0