मोदी ने नितिन नबीन की पीठ थपथपाई:हाथ पकड़कर भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया, बेटी को गोद में उठाया; 10 PHOTOS
नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान हुआ। इसके बाद पीएम मोदी उन्हें पार्टी अध्यक्ष के दफ्तर लेकर गए। हाथ पकड़कर पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। मिठाई खिलाई और उनके परिवार से भी मिले। देखिए भाजपा अध्यक्ष के नाम के ऐलान से लेकर पदभार तक की तस्वीरें... नितिन ने पीएम मोदी का स्वागत किया भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उनके साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। साथ ही भाजपा-NDA राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच पर पीएम ने नितिन को माला पहनाई चुनाव प्रभारी द्वारा निर्वाचन पत्र सौंपे जाने के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी। पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर खुद बिठाया पीएम मोदी नितिन को अध्यक्ष के ऑफिस लेकर पहुंचे। उनका हाथ पकड़कर कुर्सी पर बिठाया। 45 साल के नबीन सबसे कम उम्र के भाजपा अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हुई थी। नियुक्ति पत्र पर दस्तखत किए, मोदी ने पीठ थपथपाई नबीन ने नियुक्ति पत्र पर दस्तखत किए। पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। पीएम ने स्पीच में भी कहा था कि नितिन ऐसे दौर के हैं, जिसने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज AI का इस्तेमाल करना जानते हैं। उनमें युवा जोश और बहुत सारा अनुभव दोनों हैं। चुनाव जीतने की बधाई दी, मिठाई खिलाई नितिन को नई जिम्मेदारी देते हुए पीएम ने उन्हें मिठाई खिलाई। उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा भी मौजूद थे। नितिन के परिवार से मिले, बेटी को गोद में उठाया पदभार ग्रहण करने के दौरान नितिन की पत्नी दीपमाला और उनके बेटे नैतिक और बेटी नित्या भी मौजूद थे। पीएम मोदी उनसे मिले। पीएम ने नितिन की ढाई साल की बेटी नित्या को गोद में उठाकर दुलार किया। गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका ---------------------------- नितिन नबीन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... जीरो सैलरी लेकर सबसे अमीर पार्टी संभालेंगे नितिन नबीन: अकाउंट में 10 हजार करोड़, 772 जिलों में प्रॉपर्टी-ऑफिस, खर्च के लिए एफडी सिस्टम करीब 18 करोड़ सदस्य, देश के हर जिले में अपना ऑफिस, मजबूत जमीनी कैडर, 20 राज्यों में सरकारें, ये बातें BJP को देश की सबसे बड़ी पार्टी बनाती हैं। बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन ने आज यानी 20 जनवरी से BJP की जिम्मेदारी पूरी तरह संभाल ली है। 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 45 साल के नितिन नबीन भाजपा अध्यक्ष, फोकस बंगाल-तमिलनाडु पर:कहा- साधारण कार्यकर्ता को असाधारण सम्मान मिला; मोदी बोले- अब वे मेरे बॉस नितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। कार्यक्रम में PM मोदी ने उन्हें माला पहनाई, फिर 55 मिनट के भाषण में कहा, ‘मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’ पढ़ें पूरी खबर... बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, टारगेट में बंगाल:नितिन नबीन क्या ममता का गढ़ जिता पाएंगे? 4 सवाल-जवाब में भाजपा का पूरा गेम प्लान नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। 45 साल के नितिन नबीन 46 साल की बीजेपी की कमान संभालेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0