मोदी बोले-38 देशों से अपनी शर्तों पर डील कर रहे:कांग्रेस के समय सिर्फ बात शुरू होती थी; राजनीतिक स्थिरता से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

Feb 16, 2026 - 10:47
 0  0
मोदी बोले-38 देशों से अपनी शर्तों पर डील कर रहे:कांग्रेस के समय सिर्फ बात शुरू होती थी; राजनीतिक स्थिरता से निवेशकों का भरोसा बढ़ा
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आर्थिक ताकत और स्थिर नीतियों से भारत अपनी शर्तों पर समझौते कर पा रहा है। भारत 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर काम कर रहा है। FTA से टेक्सटाइल, लेदर और MSMEs को नए बाजार और ज्यादा निर्यात के मौके मिलेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि इस साल का बजट देश के विकसित भारत बनने के लक्ष्य को दिखाता है। यह बजट किसी मजबूरी में लिया गया फैसला या 'अभी नहीं तो कभी नहीं' जैसा पल नहीं, बल्कि ‘हम तैयार हैं’ वाला पल है। यह बजट सिर्फ 2026 का नहीं, बल्कि 21वीं सदी के दूसरे चरण की शुरुआत का बजट है। जैसे 1920 के दशक के फैसलों ने 1947 की आजादी की नींव रखी, वैसे ही आज के फैसले 2047 के विकसित भारत की नींव रखेंगे। मोदी ने UPA के समय के आर्थिक मिसमैनेजमेंट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि UPA राज में बातचीत शुरू होती थी और फिर टूट जाती थी। लंबी बातचीत के बावजूद कोई खास नतीजा नहीं निकला। इंटरव्यू की खास बातें… कांग्रेस का आरोप- पीएम ट्रेड डील में अमेरिका के सामने झुके कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रेड डील में अमेरिका के सामने झुकने के आरोपों के बाद प्रधानमंत्री अब हेडलाइन संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के वन-लाइनर बयान असरदार नहीं होते और असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए दिए जाते हैं। रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ किए गए वादों से मुकर गई है। रमेश ने इंटरव्यू को असली बातचीत नहीं, बल्कि सोच-समझकर किया गया पीआर बताया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री दबाव में और थके हुए नजर आ रहे हैं। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- ट्रेड डील में किसानों के साथ धोखा हो रहा, पीएम मोदी से 5 सवाल किए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के नाम पर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है। गांधी ने कहा कि यह मुद्दा देश की कृषि के भविष्य से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0