राजस्थान में आंधी-बारिश:MP के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, यूपी में ओले गिरेंगे; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, श्रीनगर में आज सभी फ्लाइट्स कैंसिल
देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में फिर मौसम बदला है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मंगलवार से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होने वाला है। राजस्थान के जयपुर में आज सुबह धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट है। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। यूपी के 14 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। 50 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इधर, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से हालात बिगड़े हुए हैं। कई नेशनल हाईवे पर बर्फ जमी है। इससे सैकड़ों पर्यटक फंसे हैं। मौसम विभाग ने आज भी कुल्लू, किन्नौर, चंबा, लाहौल-स्पीति और शिमला में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में अधिकांश जगहों पर आज सुबह से बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स आज के लिए रद्द कर दी गई हैं। बर्फ से ढंके ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को बाहर जाने से बचने की चेतावनी दी गई है। सोमवार को गुलमर्ग घाटी में तापमान -9.0 डिग्री दर्ज किया गया। देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें... अन्य राज्यों में मौसम का हाल राज्यवार मौसम की खबरें... राजस्थान : जयपुर में धूलभरी हवा के साथ बारिश, 10 जिलों में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में पिछले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के बाद मंगलवार को बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने जयपुर सहित 10 जिलों में आज से दो दिन आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। जयपुर में आज सुबह धूलभरी हवा चलने के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हो रही है। राज्य में 28 और 29 जनवरी को घना कोहरा छाएगा और सर्द हवाएं चलेगी। 31 जनवरी से फिर बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेश : भोपाल-ग्वालियर समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर कड़ाके की ठंड मध्य प्रदेश में सर्दी और कोहरे के बीच मंगलवार को बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना शामिल हैं। बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश : 14 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, 50 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा यूपी के 14 जिलों में मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल है। 50 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके कारण तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा : आज बारिश के आसार, 18 जिलों में अलर्ट; शीतलहर चलने से फिर बढ़ेगी ठिठुरन हरियाणा में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में चेतावनी जारी की है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) में तेज बारिश होगी। इसके बाद राज्य भर में ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल प्रदेश : आज भारी बर्फबारी की चेतावनी, 10 जिलों में 60km की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगी; मनाली-बंजार में शिक्षण संस्थानों में छुट्टी हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बर्फबारी की चेतावनी है। साथ में बर्फीले तूफान, शीतलहर और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। इस दौरान टूरिस्ट और स्थानीय लोगों ऊंचे इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की आशंका है। मनाली और बंजार के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार : 5 जिलों में बारिश की संभावना; 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा; भागलपुर-बेगूसराय में कोहरा बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और गोपालगंज जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। भागलपुर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को बगहा में सबसे कम तापमान, 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब : सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 50km की रफ्तार से आंधी, बिजली गिरने की आशंका पंजाब और चंडीगढ़ के सभी जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 40 से 50km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश के बाद शीतलहर चलने की आशंका है। सोमवार को फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान बठिंडा में 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0