रील बना रहे युवक ने खुद पर गोली चलाई, मौत:VIDEO शूट कर रहा दोस्त अरे नहीं–अरे नहीं चिल्लाया, पुलिस बोली– पिस्तौल दोस्त की थी

Mar 18, 2026 - 11:46
 0  0
रील बना रहे युवक ने खुद पर गोली चलाई, मौत:VIDEO शूट कर रहा दोस्त अरे नहीं–अरे नहीं चिल्लाया, पुलिस बोली– पिस्तौल दोस्त की थी
दिल्ली के न्यू अशोका गार्डन में मंगलवार को रील बनाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की पिस्तौल लेकर रील बना रहा था। दोस्त ही इसे शूट कर रहा था। पुलिस का कहना है पिस्तौल का लाइसेंस वीडियो शूट करने वाले दोस्त के नाम पर है। मामले की जांच की जा रही है। दोस्त ने बताया मैगजीन लोड करने का तरीका वीडियो के शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा है। रील बना रहा युवक पवन हाथ में पिस्तौल लिए है। पवन पहले उसमें मैगजीन लोड करता दिख रहा है। वीडियो बनाने वाले दोस्त की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। वह उसे मैगजीन लोड करने का तरीका बताते हुए सुनाई दे रहा है। वह कहता है– बटन पर क्लिक करो, अंदर चला जाएगा। पिस्तौल सीने पर रखी और फायर कर दिया लोड करने के बाद पवन ने पिस्तौल अपने सीने पर रखी। दोस्त को यह सब एक खेल लग रहा था, वह पवन को बंदूक न चलाने को भी कहता है। लेकिन पवन ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देखा और पिस्तौल से फायर कर दिया। फायर होते ही दोस्त के ‘अरे नहीं’ चिल्लाने की आवाज आती है। वीडियो में पवन के घाव से खून निकलता दिखाई देता है। उसके दोस्त की आवाज भी सुनाई देती है। वह कहता है, भाई, तूने क्या कर दिया। घायल पवन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… मोहाली में चौथी मंजिल से कूद युवक ने किया सुसाइड:नंगे पैर बिल्डिंग में घुसा, मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था; दरवाजा पीटकर बोला- मुझे बचा लो मोहाली के सेक्टर-127 स्थित सिवांता सोसाइटी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिल्ली के रहने वाले 32 वर्षीय अंगद सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0