लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास:राज्यसभा में नड्‌डा ने खड़गे से कहा- कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनाएं

Feb 5, 2026 - 12:39
 0  0
लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास:राज्यसभा में नड्‌डा ने खड़गे से कहा- कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनाएं
संसद के बजट सत्र में अमेरिका से डील और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर सातवें दिन भी हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोके जाने पर हंगामा करते रहे। लोकसभा शुरू होने के साथ ही सांसदों ने नारेबाजी की। इसके बाद 65 सेकंड के अंदर ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई, 5 मिनट बाद ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में भी राहुल गांधी को बोलने से रोकने का मुद्दा उठाया गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने LoP खड़गे से कहा- 4 दिन हो गए। राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्‌डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि राज्यसभा में लोकसभा का मुद्दा नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनने दें। हंगामे के बाद विपक्षी सांसद राज्यसभा से वॉकआउट कर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास हो गया। बुधवार को लोकसभा में विपक्ष ने पीएम की कुर्सी घेरी… संसद के दोनों सदन से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0