लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, मोदी के खिलाफ नारे लगे:कार्यवाही 8 मिनट चली, सदन 12 बजे तक स्थगित; NDA बैठक में मोदी का स्वागत

Feb 3, 2026 - 12:04
 0  0
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, मोदी के खिलाफ नारे लगे:कार्यवाही 8 मिनट चली, सदन 12 बजे तक स्थगित; NDA बैठक में मोदी का स्वागत
बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और 8 मिनट ही चली। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों से कहा- प्रश्नकाल के दौरान नारेबाजी का क्या मतलब है। इसके बावजूद विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। इधर, अमेरिका से ट्रेड डील पर मंगलवार सुबह NDA की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह अद्भुत और ऐतिहासिक है। वहीं विपक्ष अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर पीएम पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने कहा- सीजफायर (ऑपरेशन सिंदूर) की ही तरह ट्रेड डील की घोषणा राष्ट्रपति ट्रम्प ने की। पीएम मोदी ने हार मान ली है। यह खबरें भी पढ़ें… राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका: स्पीकर ने माइक बंद कराया अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया, ट्रम्प बोले- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत; PM मोदी ने कहा- शुक्रिया कांग्रेस बोली- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश, मोदी ने हार मानी: ट्रम्प ने सीजफायर जैसे ट्रेड डील की भी घोषणा की लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0