वर्ल्ड अपडेट्स:जेलेंस्की ने पोलैंड का सर्वोच्च सम्मान लौटाया; बोले- यह यूक्रेनी जनता और सैनिकों के लिए था

Jun 21, 2026 - 12:03
 0  0
वर्ल्ड अपडेट्स:जेलेंस्की ने पोलैंड का सर्वोच्च सम्मान लौटाया; बोले- यह यूक्रेनी जनता और सैनिकों के लिए था
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पोलैंड का सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल’ लौटा दिया है। यह कदम पोलैंड के राष्ट्रपति कारोळ नवरोत्स्की द्वारा सम्मान वापस लेने के फैसले के बाद उठाया गया। दोनों देशों के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के इतिहास से जुड़ा विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। नवरोत्स्की ने जेलेंस्की से सम्मान वापस लेने का फैसला तब किया, जब यूक्रेन ने अपनी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स की एक यूनिट का नाम यूक्रेनियन इंसर्जेंट आर्मी (UPA) के नाम पर रखा। पोलैंड UPA पर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हजारों पोलिश नागरिकों की हत्या का आरोप लगाता है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह सम्मान यूक्रेनी जनता और सेना के लिए था। उन्होंने सम्मान पोलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय को वापस भेजने की जानकारी देते हुए इसकी तस्वीरें और डाक रसीद भी साझा की। यह सम्मान पूर्व पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने 2023 में जेलेंस्की को यूक्रेन की सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों की रक्षा में योगदान के लिए दिया था। यूक्रेन के चार वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पोलैंड से मिले अपने राज्य सम्मान लौटाने की घोषणा की है। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि एक गलत फैसले का जवाब दूसरे गलत फैसले से नहीं दिया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… रिपोर्ट- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार तक इस्तीफा दे सकते हैं; सरकार ने दावे को खारिज किया ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के जल्द इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं। ब्रिटेन के अखबार ‘द ऑब्जर्वर’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह सोमवार तक इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं या पद छोड़ने का रोडमैप बता सकते हैं। हालांकि सरकार ने इन खबरों को खारिज किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि, स्टार्मर की पार्टी लेबर पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद उनसे इस्तीफा देने या पद छोड़ने की मांग कर चुके हैं। न्यूज एजेंसी ANI मुताबिक, हाल के महीनों में स्टार्मर पर पार्टी के अंदर से दबाव बढ़ा है। यह दबाव तब और बढ़ गया, जब लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम ने शुक्रवार को एक संसदीय सीट जीत ली। उन्हें स्टार्मर के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, स्टार्मर ने शुक्रवार को साफ कहा था कि वह नेतृत्व को लेकर किसी भी चुनौती का सामना करेंगे और पार्टी को आपसी खींचतान से बचना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0