वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में शादी समारोह में हमलावर ने विस्फोट किया, 7 की मौत, 25 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में शुक्रवार को एक शादी समारोह के दौरान आत्मघाती हमलावर ने धमाका कर दिया। इस हमले में सात लोग मारे गए और 25 घायल हो गए। हमला नूर आलम महसूद नाम के एक प्रो-गवर्नमेंट कम्युनिटी लीडर नूर आलम महसूद के घर पर हुआ। जहां शादी की खुशी मनाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, मेहमान नाच रहे थे तभी यह धमाका हुआ, जिससे जगह पर अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि छत ढह गई, जिससे मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाना मुश्किल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में एक पूर्व तालिबान सदस्य भी शामिल था। बाकी मृतक उसके रिश्तेदार बताए गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, शांति समिति के नेता वाहीदुल्लाह महसूद उर्फ जिगरी महसूद भी इस हमले में मारे गए हैं। सभी घायलों और मृतकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले इसी महीने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में शांति समिति के चार सदस्यों की हत्या हुई थी और नवंबर 2025 में भी इसी प्रांत में शांति समिति के कार्यालय पर हमला हुआ था, जिसमें सात लोग मारे गए थे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- कनाडा को खा जाएगा चीन:हमारे बजाय चीन से संबंध बढ़ा रहा; कनाडा के गोल्डन-डोम प्रोजेक्ट का विरोध करने पर भड़के
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि चीन कनाडा को एक साल के अंदर ही खा जाएगा। दरअसल, कनाडा के PM मार्क कार्नी ट्रम्प के 'गोल्डन डोम' मिसाइल प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। ट्रम्प इससे नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा हमारे बजाए चीन से दोस्ती बढ़ा रहा, जो उन्हें पहले ही साल में बर्बाद कर देगा। कनाडा पर आरोप लगाते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह उत्तर अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है। पूरी खबर पढ़ें… यूरोप की सबसे ताकतवर फ्रांस-जर्मनी की जोड़ी टूटने के करीब:मेलोनी के साथ दोस्ती बढ़ा रहे जर्मन चांसलर, मैक्रों से क्यों हुए नाराज द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जर्मनी और फ्रांस यूरोप की सबसे ताकतवर जोड़ी मानी जाती रही है। लेकिन अब इसमें दरार आने लगी है। यूरो न्यूज के मुताबिक जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अब इटली की दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ दोस्ती बढ़ा रहे हैं। मर्ज ने इसका इशारा दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से ही कर दिया था। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को रोम में होने वाली इटली-जर्मनी समिट में वह और मेलोनी मिलकर यूरोपीय यूनियन को बेहतर और अलग तरीके से चलाने के लिए कुछ नए सुझाव सामने रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें… क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका:तेजी से बढ़ रहा जंगी बेड़ा; ईरानी नेता बोले- खाड़ी के सभी अमेरिकी मिलिट्री बेस हमारे निशाने पर अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्प पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने ऐसे सैन्य विकल्पों की मांग की है, जिनका असर ‘निर्णायक’ हो। रक्षा मंत्रालय पेंटागन और व्हाइट हाउस ने इन पर काम करना शुरू कर दिया है। इनमें ईरानी शासन को सत्ता से हटाने की योजना भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0