MP-झारखंड में तापमान 2.5°C:UP में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद; दिल्ली में घना कोहरा, 128 फ्लाइट्स कैंसिल

Dec 29, 2025 - 12:12
 0  0
MP-झारखंड में तापमान 2.5°C:UP में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद; दिल्ली में घना कोहरा, 128 फ्लाइट्स कैंसिल
झारखंड के 7 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। रविवार को रांची के कांके का तापमान 2.5°C दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी तापमान 2.5°C दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में तेज सर्दी के असर के चलते राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों की 1 जनवरी तक की छुट्टी की है। 18 जिलों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी जीरो रही। राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई है। इसकी वजह से कुल 128 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं, वहीं 8 फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है। राजस्थान के भी कई शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में रहा। उधर, उत्तराखंड में ऊपरी इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के तापमान में 2 जनवरी तक गिरावट दर्ज की जाएगी। DGCA ने भी 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली में स्मॉग की चादर सुबह से छाई रही। कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... अगले 3 दिन के मौसम का हाल... 30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत 1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार राज्यों में जाने मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: MP के मंदसौर में पारा 2.5°, जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213Kmph, कोहरे से ट्रेनें लेट हिमालय में बर्फबारी होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी ने मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। यहां पारा 2.5 डिग्री पहुंच गया है, जो बीती रात मंदसौर में दर्ज हुआ। जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213Kmph पहुंच गई है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, रीवा, मऊगंज, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर और सिवनी में शीतलहर चल रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में घना कोहरा है। इस वजह से दिल्ली से आ रही ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक लेट आ रही है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तराखंड: उत्तराखंड के 6 जिलों में कोहरा: हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे, कल से पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट उत्तराखंड के 6 जिलों में सोमवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाके शामिल हैं। 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 और 31 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना: 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: हरियाणा में जीटी रोड बेल्ट के जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर, 31 को बदलेगा मौसम हरियाणा में सोमवार सुबह सोनीपत समेत कई जिलों में आज फिर घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट है। कई स्थानों पर सुबह विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर तक ही रही। इसके साथ ही शीत लहर की भी चेतावनी भी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: पंजाब में आज भी धुंध-शीत लहर: कई शहरों में जीरो विजिबिलिटी, 31 से बारिश का अनुमान पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को भी लोगों को घनी धुंध और शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन राज्य में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट:अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.3°, मैदानी इलाकों में राजनांदगांव सबसे ठंडा, यहां रात का पारा 8.5° छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो ​अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 4.3°C दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में राजनांदगांव सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 8.5 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0