'VB-जी राम जी' बिल के खिलाफ विपक्ष का मार्च:कल 14 घंटे बहस हुई थी; लोकसभा में आज प्रदूषण पर चर्चा, प्रियंका गांधी शुरुआत करेंगी

Dec 18, 2025 - 12:07
 0  0
'VB-जी राम जी' बिल के खिलाफ विपक्ष का मार्च:कल 14 घंटे बहस हुई थी; लोकसभा में आज प्रदूषण पर चर्चा, प्रियंका गांधी शुरुआत करेंगी
नए ग्रामीण रोजगार बिल (VB-G-RAM-G) के खिलाफ विपक्ष ने गुरुवार को संसद परिसर में मार्च निकाला।। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में VB-G-RAM-G बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई। कार्यवाही देर रात 1:35 बजे तक चली। इसमें 98 सांसदों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बहस का जवाब देंगे। हालांकि विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्थायी समिति के पास भेजा जाए। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा। लोकसभा में गुरुवार को प्रदूषण पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा चर्चा शुरू कर सकती हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे इस चर्चा का जवाब देंगे। संसद में बुधवार की कार्रवाई की बड़ी बातें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0