नॉर्थ-वेस्ट जिला प्रशासन बेटियों को देगा फुटबॉल प्रशिक्षण:6 से 18 वर्ष की छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण, तीन माह के विशेष कार्यक्रम

Jun 17, 2026 - 00:26
 0  0
नॉर्थ-वेस्ट जिला प्रशासन बेटियों को देगा फुटबॉल प्रशिक्षण:6 से 18 वर्ष की छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण, तीन माह के विशेष कार्यक्रम
दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के नॉर्थ-वेस्ट जिला प्रशासन ने छात्राओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। ‘खेल उड़ान’ कार्यक्रम के तहत जिले की बेटियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह के इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह स्टेडियम, मंगोलपुरी में दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार चौहान तथा जिला मजिस्ट्रेट सौम्या सौरभ ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजकुमार चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा इससे बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और बच्चे मोबाइल फोन तथा नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहेंगे। खेल उड़ान’का उद्देश्य छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारना : सौम्या सौरभ जिला मजिस्ट्रेट सौम्या सौरभ ने कहा ‘खेल उड़ान’ का उद्देश्य छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारना, उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना और उनके बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों में भागीदारी से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही उनकी पढ़ाई में रुचि और एकाग्रता भी विकसित होगी। एसडीएम नांगलोई जाट विक्रम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले की 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एक स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से फुटबॉल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों और स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जोड़ें, ताकि उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिले और वे जिले तथा देश का नाम रोशन कर सकें। खेल उड़ान कार्यक्रम की प्रमुख बातें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0