बांग्लादेश में वोटिंग जारी, BNP और जमात में मुकाबला:12 करोड़ वोटर्स से यूनुस बोले- आज का दिन आजादी जैसा, नया बांग्लादेश बनाने का मौका

Feb 12, 2026 - 12:33
 0  0
बांग्लादेश में वोटिंग जारी, BNP और जमात में मुकाबला:12 करोड़ वोटर्स से यूनुस बोले- आज का दिन आजादी जैसा, नया बांग्लादेश बनाने का मौका
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बार 51 राजनीतिक पार्टियां मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) में माना जा रहा है। बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी BNP सत्ता की सबसे बड़ी दावेदार है। माना जा रहा है कि अगर BNP चुनाव जीतती है तो खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान अगले पीएम बनेंगे। वहीं अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने वोट डालने के बाद कहा कि आज पूरे देश के लिए खुशी और आजादी जैसा दिन है। यह बुरे दौर के खत्म होने और नए सपने की शुरुआत का दिन है, मिलकर नया बांग्लादेश बनाने का मौका है। बांग्लादेश में चुनाव की 5 तस्वीरें… बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0