मोदी बोले- आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं:तमिल भाषा भारत-मलेशिया को जोड़ती है; दोस्त से किया वादा निभाने मलेशिया आया

Feb 8, 2026 - 12:31
 0  0
मोदी बोले- आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं:तमिल भाषा भारत-मलेशिया को जोड़ती है; दोस्त से किया वादा निभाने मलेशिया आया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत हुई। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर अपना रुख कड़ा किया। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद के बारे में हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं। भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे।’ पीएम मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है। मोदी ने ऑडियो-विजुअल समझौते का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए ऑडियो-विजुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी।’ पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम को अपना दोस्त बताया। उन्होंने कहा- आज 10वें CEO फोरम में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी को आज पेरदाना पुत्रा भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत के बाद पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ। पीएम मोदी आज भारत-मलेशिया के 10वें CEO फोरम में भी हिस्सा लेंगे। इस फोरम में दोनों देशों के बड़े उद्योगपति और कारोबारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को आठ साल बाद मलेशिया पहुंचे हैं। इससे पहले वे साल 2018 में मलेशिया गए थे। PM मोदी के स्वागत की 5 तस्वीरें… पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें पीएम मोदी के मलेशिया दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0