उदयपुर से अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू:सिर्फ 4.45 घंटे में पहुंचेगी, चित्तौड़गढ़ से सूरत तक कनेक्ट होगी, जानिए किराया

Feb 17, 2026 - 10:45
 0  0
उदयपुर से अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू:सिर्फ 4.45 घंटे में पहुंचेगी, चित्तौड़गढ़ से सूरत तक कनेक्ट होगी, जानिए किराया
उदयपुर और अहमदाबाद के बीच सोमवार से नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई, उदयपुर के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ के सांसद सी. पी. जोशी ने हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन केवल 4 घंटे 45 मिनट में उदयपुर से अहमदाबाद (असारवा) तक का सफर तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर और गुजरात के हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर जो काम चल रहा है, वह पूरा होने के बाद इस रूट पर उदयपुर से मुंबई और मुंबई से उदयपुर तक भी ट्रेनें शुरू की जाएंगी। चित्तौड़गढ़ से सूरत तक वंदे भारत चित्तौड़गढ़ के सांसद सी. पी. जोशी ने घोषणा की है कि आने वाले समय में वंदे भारत एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। रूट वही रहेगा, लेकिन इसे सूरत तक कनेक्ट किया जाएगा। यह विस्तार चित्तौड़गढ़ और सूरत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा लाभ होगा। उदयपुर एयरपोर्ट से दुबई के लिए सीधी उड़ान सांसद जोशी ने उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों में काम पूरा होने के बाद एयरपोर्ट की एक नई तस्वीर सामने आएगी। उनके संसदीय क्षेत्र के मेनार गांव और आसपास के कई लोग दुबई में रहते हैं और वे यहां से सीधी उड़ान की मांग कर रहे हैं। जोशी ने वादा किया कि पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुबई के लिए होगी और वे उस उड़ान के साथ ही दुबई जाएंगे। सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस 18 फरवरी से, वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26963/26964) नियमित रूप से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी और अहमदाबाद (असारवा) के बीच आरामदायक और तेज़ यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। गाड़ी संख्या 26964, जो अहमदाबाद (असारवा) से उदयपुर सिटी तक चलेगी, वह भी सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) उपलब्ध रहेगी। इस ट्रेन में 7 एसी चेयर कार (AC Chair Car) और 1 एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार (Executive AC Chair Car) के डिब्बे होंगे, जो यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव कराएंगे। अब देखिए, वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी 5 PHOTOS…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0