प्रेमी ने प्रेमिका के सामने खुद को आग लगाई, मौत:जलती हुई हालत में ही अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा, अहमदाबाद का मामला

Dec 11, 2025 - 17:24
 0  0
प्रेमी ने प्रेमिका के सामने खुद को आग लगाई, मौत:जलती हुई हालत में ही अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा, अहमदाबाद का मामला
गुजरात के अहमदाबाद में एक लड़के ने निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली लड़की के सामने खुद को आग लगा ली। इसके बाद जलती हुई हालत में ही उसके हॉस्पिटल की पहली मंजिल से नीचे कूद गया। इलाज के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। सरखेज पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 वर्षीय कामरान के रूप में हुई है। कामरान पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। वह पिछले काफी समय से उस पर उसका प्रपोजल एस्सेप्ट करने का दबाव डाल रहा था। लड़की ने यह बात अपने घरवालों को भी बता दी थी। लड़की एक निजी हॉस्पिटल में नर्स है। पेट्रोल लेकर पहुंचा था अस्पताल गुरुवार की रात कामरान सीधे लड़की के हॉस्पिटल जा पहुंचा। यहां भी दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान कामरान ने अपने कपड़ों में छिपा रखी पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। लड़की और हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी कामरान ने लाइटर निकालकर खुद को आग लगा ली। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे डेंटल क्लीनिक का टीन का शेड था। कामरान इसी शेड पर गिरा। लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। लड़की भी सिविल हॉस्पिटल में एडमिट सरखेज थाने के पीआई एसए गोहिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में होने के चलते मृतक के बयान दर्ज नहीं किए जा सके थे। लेकिन, जानकारी मिली है कि यह एकतरफा प्रेम का मामला है। मृतक को बचाने में लड़की भी झुलस गई थी। उसका भी सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स की परमिशन के बाद उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा। ------------------------- गुजरात की ये खबरें भी पढ़ें... फॉरेस्ट-अधिकारी ने की थी पत्नी और दो बच्चों की हत्या:क्वार्टर के पीछे गड्ढा करवाकर तीनों को दफनाया भावनगर में वन विभाग के सहायक कंजरवेंटर को पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शैलेश खांभला ने तीनों के शव क्वॉर्टर के पास ही गड्ढा खोदकर दफना दिए थे। शैलेष ने इस वारदात को 5 नवंबर को अंजाम दिया था। पूरी खबर पढ़ें... अहमदाबाद में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, VIDEO:तीन साल पहले की थी लव-मैरिज गुजरात में अहमदाबाद के चांदखेड़ा में दो दिन पहले एक महिला ने अपने फ्लैट की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली था। सोमवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस जांच में अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0