सोनम वांगचुक का अस्पताल में दवा लेने से इनकार:ड्रिप चढ़ाने से मना किया; डॉक्टरों ने जरूरी बताया, पर वांगचुक और उनका परिवार नहीं माना

Jul 19, 2026 - 07:59
 0  0
सोनम वांगचुक का अस्पताल में दवा लेने से इनकार:ड्रिप चढ़ाने से मना किया; डॉक्टरों ने जरूरी बताया, पर वांगचुक और उनका परिवार नहीं माना
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल प्रशासन ने बुलेटिन जारी करके बताया कि वांगचुक को डिहाइड्रेशन हुआ है, लेकिन उन्होंने दवा या ड्रिप लगवाने से इनकार कर दिया है। हेल्थ रिपोर्ट में बताया गया कि वांगचुक के शरीर पोटैशियम का लेवल घट गया है। यूरिन कीटोन बढ़कर 3+ हो गया। हालांकि, वांगचुक के डॉक्टर नितिन दीघे ने कहा- अस्पताल में गृह मंत्रालय का अधिकारी मौजूद होने के कारण हमारी टीम को वांगचुक से मिलने नहीं दिया गया। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो का भी दावा है कि सोनम का पोटैशियम लेवल कम है। इसकी दवा जंतर-मंतर पर भी दी जा सकती थी, अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं थी। वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। वजन भी 9.5 किलो तक कम हो चुका है। डॉक्टरों की टीम का कहना है कि वांगचुक को तुरंत ही अनशन तोड़ देना चाहिए, लेकिन वे और उनका परिवार इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। सफदरजंग हॉस्पिटल से जारी वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन… वांगचुक के बाद CJP फाउंडर दीपके का अनशन, स्याही फेंकी गई वांगचुक को हॉस्पिटल भेजे जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वे जब मंच से नीचे आकर बैठे तो एक महिला ने दीपके पर स्याही फेंक दी। दीपके का कहना है कि वे वांगचुक के दोबारा धरना स्थल पर लौटने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। वांगचुक को ले जाने का पूरा घटनाक्रम, 3 तस्वीरों में देखें… खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0