पंजाब में कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर:गुजरात की लेडी कॉन्स्टेबल समेत 5 की मौत, नेशनल हाईवे पर हादसा

Jan 17, 2026 - 12:32
 0  0
पंजाब में कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर:गुजरात की लेडी कॉन्स्टेबल समेत 5 की मौत, नेशनल हाईवे पर हादसा
पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। शनिवार की सुबह बठिंडा में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला कॉन्स्टेबल सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बठिंडा जिले के गांव गुड़तड़ी के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गाड़ी के अंदर से मृतकों के शव बाहर निकाले। इनकी पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बेन के रूप में हुई है। ये सभी गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले थे। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। अनीता बेन महिला कॉन्स्टेबल बताई गई है। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि ये सभी फॉर्च्यूनर गाड़ी से शिमला गए थे। लौटते वक्त पंजाब के बठिंडा में घने कोहरे के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि शीतलहर नहीं चलेगी, लेकिन कोहरे का असर दिखाई देगा। पंजाब में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री नवांशहर में दर्ज किया गया। उधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में मौसम बदला है। लाहौल स्पीति और चंबा की अधिक ऊंची चोटियों पर शुक्रवार की रात में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। प्रदेश में अगले 6 दिन तक अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। बठिंडा में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के PHOTOS... पंजाब के 6 जिलों में धुंध की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। शीतलहर और कोल्ड डे से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं धूप निकलने की संभावना है। अभी 18 और 19 जनवरी को गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। 23 व 24 को मूसलाधार बारिश होगी। बारिश के साथ तापमान बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि राज्य में 18, 19 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है । 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हिमाचल के 4 जिलों में आज शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने मैदानी जिलों में कोल्ड वेव चलने की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिले में जारी किया गया है। इसे देखते हुए लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे गिर चुका है। मंडी के सुंदरनगर का पारा 1.6 डिग्री, भुंतर 1.0, कल्पा 0.6, सोलन 0.1, बरठी में 1.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी में माइनस -3.8 डिग्री और ताबो में माइनस -5.2 डिग्री दर्ज किया गया। ----------------- मौसम की ये खबर भी पढ़ें.... हिमाचल की ऊंची चोटियों पर स्नोफॉल:4 जिलों में शीतलहर चलेगी, अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; 13 जगह 3 डिग्री से कम तापमान हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में मौसम बदला है। लाहौल स्पीति और चंबा की अधिक ऊंची चोटियों पर शुक्रवार की रात में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। (पूरी खबर पढ़ें)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0