गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने दिया इस्तीफा:जेठाभाई भरवाड ने व्यस्त कार्यक्रम और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला दिया

Dec 26, 2025 - 12:43
 0  0
गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने दिया इस्तीफा:जेठाभाई भरवाड ने व्यस्त कार्यक्रम और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला दिया
गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भरवाड ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला दिया। इस्तीफे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और संगठन मंत्री रत्नाकर भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जेठाभाई ने संगठन के कार्यों और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों को पर्याप्त समय देने के लिए यह कदम उठाया है। 75 वर्षीय भरवाड़ को जेठाभाई अहीर के नाम से भी जाना जाता है। वह पंचमहल जिले की शेहरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और वहां से लगातार छह बार विधायक रह चुके हैं। वरिष्ठ भाजपा विधायक सितंबर 2021 में पहली बार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए थे और वह 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद वह एकबार फिर इस पद पर निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा वह पंचमहाल डेयरी के अध्यक्ष भी हैं जो सहकारी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। जेठाभाई का मार्गदर्शन पहले भी प्राप्त हुआ है और आगे भी प्राप्त होता रहेगा - जीतू वाघानी। जेठाभाई भरवाड़ के इस्तीफे को लेकर भाजपा नेता जीतू वाघानी ने कहा कि जेठाभाई भाजपा के सर्वमान्य और सम्मानित नेता हैं और आज भी जनता के दिलों में बसे हैं। समय की कमी के कारण उन्होंने कई बार पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपा था। जेठाभाई के प्रयासों से ही दुग्ध समितियों को पंचमहल डेयरी से सीधे धन प्राप्त हो रहा था, जो किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। जीतू वाघानी ने बताया कि आज अध्यक्ष के आवास पर जेठाभाई ने स्वेच्छा से उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0