IPL फाइनल में आज गुजरात-बैंगलौर के बीच मुकाबला:डेढ़ घंटे में बिके 45 हजार टिकट, अहमदाबाद में 3,043 पुलिसकर्मी-अधिकारी तैनात

May 31, 2026 - 18:23
 0  1
IPL फाइनल में आज गुजरात-बैंगलौर के बीच मुकाबला:डेढ़ घंटे में बिके 45 हजार टिकट, अहमदाबाद में 3,043 पुलिसकर्मी-अधिकारी तैनात
आईपीएल का फाइनल मैच गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। देश भर से क्रिकेट फैंस का अहमदाबाद पहुंचने का सिलसिला शनिवार से ही जारी है। 60 से 70 प्रतिशत टिकट बिक चुके थे फाइनल मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई। सिर्फ डेढ़ घंटे में ही करीब 45 हजार टिकट बिक गए थे। रविवार सुबह जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर टिकटों की बिक्री दोबारा शुरू हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 11 बजे तक 70 से 80 प्रतिशत टिकट बिक चुके थे। तीन तस्वीरों में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का माहौल… शहर भर में 3,043 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात फाइनल से पहले अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शहर भर में 3,043 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में क्राइम ब्रांच, एसओजी, बीडीडीएस और एंटी-ड्रोन टीमें भी शामिल हैं। वहीं, टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस ने विशेष आदेश जारी कर ब्लैक मार्केटिंग पर प्रतिबंध लगाया है। कार्रवाई के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये ₹3,500 की टिकटें ₹10,000 से ₹15,000 तक में बेच रहे थे। स्टेडियम के अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पहली बार तीन ‘एंटी-ड्रोन’ प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे आसमान से होने वाले किसी भी खतरे या अनाधिकृत ड्रोन गतिविधि को तुरंत विफल कर दिया जाएगा। रात 1.30 बजे तक चलेंगी मेट्रो 3 मार्च को मेट्रो सेवाएं नियमित समय से ज्यादा रात 1.30 बजे तक चलेंगी। मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए जीएमआरसी ने आईपीएल मैच के दिन वापसी यात्रा के लिए एक विशेष पेपर टिकट पेश किया है। इसी टिकट से ही यात्रा करने की अनुमति होगी। ये पेपर टिकट मैच के दिन क्रॉस रोड, अपैरल पार्क, कालूपुर, ओल्ड हाईकोर्ट, थलतेज, मोटेरा, साबरमती, रानिप, वडाज और जीवराज मेट्रो स्टेशनों से एडवांस भी खरीदे जा सकते हैं। इसका प्रति व्यक्ति 50 रुपए किराया होगा। नगर निगम चलाएगा देर रात तक बसें फाइनल मैच देखने आए लोग देर रात घर लौटेंगे। इसके चलते निगम ने अतिरिक्त एएमटीएस बसें चलाने का फैसला किया है। बसें रात 10 बजे से 1:30 बजे तक चलेंगी। मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास अचेर डिपो से ये बसें मणिनगर, ओधव, वासना, उजाला सर्कल और नारोल क्षेत्रों तक का सफर तय करेंगी। अतिरिक्त रात्रि बसों का किराया 30 रुपए प्रति यात्री तय किया गया है। ------------------------- IPL फाइनल मैच से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... IPL फाइनल, अहमदाबाद की फ्लाइट ₹35,000 तक महंगी:होटलों का किराया 6 से 36 हजार तक पहुंचा IPL का फाइनल मैच रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। अगर आप भी इस मैच को देखने के लिए फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो आपको 17,000 से 35,000 रुपए तक किराया ज्यादा चुकाना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0