अमरेली में युवक के शिकार के बाद का वीडियो:रिकॉर्ड करने वाले को नहीं पता था कि शेर ने किसी इंसान का शिकार किया है

Jun 20, 2026 - 13:34
 0  0
अमरेली में युवक के शिकार के बाद का वीडियो:रिकॉर्ड करने वाले को नहीं पता था कि शेर ने किसी इंसान का शिकार किया है
गुजरात के अमरेली में 15 जून की रात एक शेर ने उत्तराखंड के एक युवक को अपना शिकार बना लिया था। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। एक वीडियो में शिकार के बाद शेर उसे खाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो बनाने और सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले शख्स को यह नहीं पता था कि शेर ने किसी जानवर का नहीं बल्कि एक इंसान का शिकार किया है। वन विभाग और पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अमरेली के एक होटल में काम करता था मृतक स्थानीय लोगों और वन विभाग को मौके से आधा खाया हुआ सिर और पसलियों के टुकड़े मिले थे। पास ही युवक का बैग मिला था। युवक की पैंट से मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान की गई थी। युवक पिथौरागढ़ का रहने वाला था और गुजरात के अमरेली जिले में एक होटल में काम करता था। देर रात प्रकाश चंद्र अपने घर जाने के लिए होटल से निकला था। इसी दौरान कोवाया गांव के पास अंधेरे में घात लगाए बैठे शेर ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया और उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गया। शेर ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और शरीर को बुरी तरह नोच डाला। सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहां खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष देखकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… 1. 27 साल का था युवक- मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय प्रकाश चंद्र (धरी धूमला कोटे, पिथौरागढ़) के रूप में हुई है। प्रकाश चंद्र गुजरात के अमरेली में एक स्थानीय होटल-रेस्टोरेंट में काम करता था और वहीं रहकर अपनी आजीविका चलाता था। 2. देर रात घर लौटते समय हुआ हमला- घटना वाली रात प्रकाश चंद्र काम खत्म होने के बाद अपने घर जाने के लिए होटल से निकला था। कोवाया गांव के पास अंधेरे में बबूल की घनी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे शेर ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। शेर युवक को घसीटकर घने झाड़ियों की तरफ ले गई, जहां उसने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और शरीर को बुरी तरह नोच-नोचकर खा गई। 3. ग्रामीणों ने देखा आधा खाया हुआ सिर- सुबह जब स्थानीय लोग और सहकर्मी उस रास्ते से गुजरे तो उन्हें घटना का पता चला। घटनास्थल पर युवक की खोपड़ी, आधा खाया हुआ सिर और पसलियों के कुछ टुकड़े बिखरे पड़े थे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के अवशेषों और मांस के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोटली में बांधा और आगे की कार्रवाई शुरू की। प्रकाश चंद्र के भाई का दो साल पहले हुआ था निधन मृतक प्रकाश चंद्र के भाई ललित ने बताया कि वह चार भाई थे। दो साल पहले एक भाई का देहांत हो गया था। एक भाई को गुजरात में शेर ने मार डाला है। ललित ने बताया कि वह गांव में ही मजदूरी करता है। सबसे बड़ा भाई भूपेश भट्ट चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। पिता हरगोविन्द भी मजदूरी का कार्य करते हैं। मां का 15 साल पहले देहांत हो चुका है। प्रकाश चंद्र की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता हरगोविंद भट्‌ट, दादी मोहनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। धारी धुमलाकोट के पूर्व ग्राम प्रधान जोगा राम ने गरीब परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पौड़ी में गुलदार ने महिला को खाया:सिर धड़ से अलग मिला, चारा लेने गई थी खेत में; शूटर ने मारी गोली उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार ने खेत में काम कर रही महिला पर पीछे से हमला कर दिया। जब महिला काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने के लिए खेत में गए, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों से मदद मांगी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0